एक्सप्लोरर

Tomato Price Update: यहां अंधाधुन बढ़ रही टमाटर की कीमतें, अब 200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये प्रति किलो का अनुमान

Tomato Price: टमाटर की कीमत देश भर में बढ़ रही हैं. कई शहरों में टमाटर की कीमत 160 रुपये से ज्‍यादा हो चुकी हैं. वहीं एक शहर में टमाटर के दाम अंधाधुन बढ़ रहे हैं. 

Tomato Price: देशभर में टमाटर की कीमत उच्‍च स्‍तर पर हैं, जिस कारण आम लोगों के किचन का बजट बिगड़ा हुआ है. देश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में टमाटर 100 से 160 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. देश के एक शहर में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्‍ताह तक इस टमाटर के दाम बढ़कर 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाएंगे. 

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कोयम्‍बेडु बाजार के एक थोक व्‍यापारी का कहना है कि बाजार में टमाटर की कमी के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. टमाटर की बढ़ती कीमत के कारण तमिलनाडु के लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य की राजधानी और कई शहरों में सब्जी की थोक कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. 

तमिलनाडु में क्‍यों इतनी ज्‍यादा बढ़ रहीं टमाटर की कीमत

आईएएनएस की रिपोर्ट में बताया गया है कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से टमाटर की कम आपूर्ति हो रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिस कारण फसल को महत्‍वपूर्ण नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. उन्‍होंने कहा कि भारी बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई, जिससे टमाटर की मौजूदा कमी हो गई और इसके परिणामस्वरूप कीमतें बढ़ गईं. 

इतनी कीमत तक जा सकते हैं टमाटर के दाम 

व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है और अगले सप्ताह के भीतर यह 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है. कोयम्बेडु होलसेल मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव पी. सुकुमारन ने कहा कि इस बाजार के खुलने के बाद यह पहली बार है कि टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि 20 जुलाई तक कीमत स्थिर होने का अनुमान है. थोक बाजार में टमाटर 200 रुपये प्रति किलोग्राम है. 

कहां से आ रहे टमाटर 

मौजूदा समय में देश में टमाटर की आपूर्ति के लिए कई राज्‍यों से टमाटर की खरीद की जा रही है. पीटीआई के मुताबिक, एनसीसीएफ प्रमुख उत्पादक राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से टमाटर खरीद रहा है. उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, 29 जुलाई तक टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 123.49 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि न्‍यूनतम दर 29 रुपये प्रति किलोग्राम थी. आंकड़ों से पता चलता है कि 29 जुलाई को टमाटर दिल्ली में 167 रुपये प्रति किलोग्राम, मुंबई में 155 रुपये प्रति किलोग्राम और चेन्नई में 133 रुपये प्रति किलोग्राम पर था. 

ये भी पढ़ें

ITR Filing Last Date: जुर्माने से लेकर जेल तक, डेडलाइन खत्‍म होने से पहले नहीं भरा ITR तो हो सकती है ये कार्रवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget