एक्सप्लोरर

इस हफ्ते बाजार में पैसा बनाने का बड़ा मौका, शुरू होने जा रहे ये 6 IPO, निवेश से पहले समझना जरूरी

इजरायल और ईरान के बीच जबरदस्त तनाव चल रहा है. इसने स्टॉक मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट पैदा करने का काम किया है. हालांकि, इस हफ्ते मार्केट में रौनक बने रहने की उम्मीद है.

IPO Open This Week: पिछले हफ्ते ऐसे कई फैक्टर रहे, जिसने बाजार पर सीधा असर डाला है, इसमें से एक है इजरायल और ईरान के बीच चल रहा तनाव. इसने स्टॉक मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट पैदा करने का काम किया है. हालांकि, इस हफ्ते मार्केट में रौनक बने रहने की उम्मीद है. बाजार में छह आईपीओ खुलने जा रहे हैं, इन में पांच लिंस्टिंग होगी. आइये बताते हैं उन आईपीओ के बारे में, जिसके बारे में निवेश से पहले आपके लिए जानना जरूरी होगा:

1-पाटिल ऑटोमेशन आईपीओ-

वेल्डिंग और लाइन ऑटोमेशन का सॉल्यूशन देने वाली पाटिल ऑटोमेशन का टारगेट 69.61 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसके लिए 58.01 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. ये आईपीओ 16 जून यानी आज खुलेगा और 18 जून को बंद होगा. इसकी कीमत 114 रुपए के आसपास रहेगी और छोटे निवेशकों को कम से कम 1.36 लाख रुपए इन्वेस्ट करने पड़ेंगे.

2-मायाशील वेंचर्स आईपीओ

ये आईपीओ 20 जून को खुलने जा रहा है जबकि 24 जून को बंद होगा. इसके प्रति शेयर कीमत 44 रुपये के आसपास रहेगी और 55.14 लाख नए शेयर जारी कर 27.28 लाख रुपये जाने की योजना है.

3-इन्फक्स हेल्थटेक आईपीओ-

ये आईपीओ 18 जून को खुलेगा और 20 जून को बंद होगा. इसके जरिए 50 लाख नए शेयर  और 11 लाख पुराने शेयरों के जरिए कुल 58.57 करोड़ रुपये जाने की योजना है. 

4-एपेलटोन इंजीनियर्स आईपीओ

एपेलटोन इंजीनियर्स आईपीओ 17 जून 2025 को खुलने जा रहा है जबकि 19 जून को बंद हो जाएगा. इसके जरिए 34.34 लाख नए शेयर जारी कर 43.96 करोड़ रुपये जाने की प्लानिंग है. एक लॉट में 100 शेयर होंगे और आईपीओ की कीमत 125 रुपये के करीब होगी.

5-समय प्रोजेक्ट सर्विसेज आईपीओ

समय प्रोजेक्ट सर्विसेज आईपीओ की कीमत 32 रुपये प्रति शेयर है और ये इंजीनियरिंग, निर्माण और खरीद की सेवाएं देती हैं. 14.69 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है, जिसके लिए 43.20 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे.

6-अरिसिन्फ्रा सॉल्यूशंस

रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और ठेकेदारों को निर्माण सामग्री की सप्लाई करने वाले अरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस की योजना 2.25 करोड़ नए शेयर जारी कर 499.60 लाख करोड़ रुपये जुटाने की है. ये तार, टीएमटी बार, मिट्टी, स्टील पाइप, रेत, सीमेंट और वॉल पुट्टी जैसी चीजें बेचती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: शराब बनाने वाली ये कंपनी देने वाली है पैसे का नशा, ब्रोकरेज फर्म ने दिया है तगड़ा टारगेट
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget