एक्सप्लोरर

मजबूत नहीं, कमजोर रुपया है भारत की तरक्की के लिए जरूरी, जानें कहां से आई ये दिलचस्प सलाह

Indian Currency: भारतीय इकोनॉमी की जरूरतें अलग हैं. देश को महंगाई दर, आर्थिक वृद्धि और व्यापार को संतुलित बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए. रुपये की मजबूती से कई सेक्टर पर नेगेटिव इम्पैक्ट हो सकता है.

Indian Currency: भारतीय रुपये को मजबूत करने का सही समय अभी नहीं आया है. इंडिया को फिलहाल मिडिल इनकम देश बनने पर ज्यादा जोर देना चाहिए. तब तक भारत को ग्लोबल ट्रेड में रुपये के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के प्रयास करने चाहिए. भारतीय अर्थव्यवस्था अभी जिस स्टेज में है, वहां पर रुपये की मजबूती से कई सेक्टर पर बहुत नेगेटिव इम्पैक्ट हो सकता है. यह सलाह थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (GTRI) ने दी है 

महंगाई, आर्थिक वृद्धि दर और व्यापार पर दें सबसे ज्यादा ध्यान 

थिंक टैंक के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की जरूरतें बिलकुल अलग हैं. फिलहाल देश को महंगाई दर काबू में रखने, आर्थिक वृद्धि दर और व्यापार संतुलन को बनाए रखने पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए. यदि इन तीन मोर्चों पर स्थिरता का माहौल बना तो इंटरेनशनल इनवेस्टर और ट्रेडिंग पार्टनरों में भी भरोसा बढ़ेगा. केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक (RBI) को भी मजबूत राजकोषीय और मौद्रिक नीतियां बनानी चाहिए. इसमें कर्ज प्रबंधन, उचित ब्याज दर नीतियां और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिरता भी अहम रोल निभाएगी. रुपये की दुनियाभर में स्वीकार्यता बढ़ने से यह लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा. 

राजनीतिक स्थिरता भी बेहद महत्वपूर्ण 

थिंक टैंक के अनुसार भारत के लिए राजनीतिक स्थिरता भी बेहद जरूरी है. इससे निवेशकों में अच्छा संदेश जाता है. भारत में पैसा लगाने को तैयार बैठे लोग राजनीतिक स्थिरता को आर्थिक स्थिरता के प्रतीक के तौर पर देखते हैं. मजबूत मुद्रा किसी भी देश स्थिरता, भरोसे और आर्थिक ताकत का प्रतीक होती है. 

अमरीकी डॉलर सबसे मजबूत मुद्रा

अमरीकी डॉलर सबसे मजबूत मुद्रा मानी जाती है. पूरी दुनिया में इसे आसानी से स्वीकारा जाता है. मगर भारत को अभी इंतजार करना चाहिए और अर्थव्यवस्था स्थिरता की स्थिति में आने के बाद ही रुपये को मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए. इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन में डॉलर का हिस्सा 60 फीसद, यूरो 20 फीसद, जापान के येन का लगभग 5 फीसद और पौंड लगभग 5 फीसद हिस्सा है. रुपया अभी इस लिस्ट में बहुत नीचे है. 

रिजर्व बैंक सिस्टम को दुरुस्त करे 

आरबीआई ने जुलाई, 2022 में अफ्रीका और दक्षिण एशियाई देशों के साथ व्यापार में रुपये को बढ़ावा देने के लिए सिस्टम बनाया था. मगर, इसमें सुधार की बेहद सख्त जरूरत है. रूस और चीन के साथ किए जा रहे व्यापार में भी भारतीय रुपये का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए.

ये भी पढ़ें 

कितना सच है भारतीय जीडीपी के 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का दावा? आधिकारिक बयान का है इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget