इस फेस्टिव सीजन में कार कंपनियों के ये हैं स्पेशल ऑफर, कारों पर मिल रहा है लाखों रुपये का डिस्काउंट
फेस्टिव सीजन में अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आप भी कार कंपनियों द्वारा दिए जा रहे स्पेशल ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है. नवरात्रि और दीवाली के आसपास के समय को साल का सबसे शुभ समय माना जाता है, इसलिए ग्राहक इस वक्त कुछ ना कुछ नया जरूर खरीदते हैं. इस वक्त के आसपास बाजार में बढ़ती लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए, कार डीलर भी स्पेशल ऑफर देकर अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं.
मारुति सुजुकी की कारों पर ऑफर
भारत की प्रमुख कार निर्माता मारुति सुजुकी के डीलरों ने वैगनआर पर 1 लाख रुपये की अधिकतम कैश छूट की पेशकश की है. वहीं दूसरी ओर, मारुति बलेनो पर कम से कम 10,000 रुपये की छूट की पेशकश की जा रही है. संयुक्त छूट की बात करें तो मारुति वैगनआर पर 1.85 लाख रुपये की अधिकतम छूट मिल रही है, जिसमें से 85,000 एक्सचेंज बोनस भी है.
मॉडल कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस अतिरिक्त लाभ
मारुति सुजुकी अल्टो 800 - 40,000 रुपये 50,000 रुपये मारुति सुजुकी अल्टो के 10 - 50,000 रुपये 65,000 रुपये मारुति सुजुकी वैगन आर - 1,00,000 रुपये 85,000रुपये मारुति सुजुकी सेलेरियो - 95,000 रुपये 40,000 रुपये मारुति सुजुकी एर्टिगा - 40,000 रुपये 60,000 रुपये मारुति सुजुकी डिजायर - 40,000 रुपये 50,000 रुपये मारुति सुजुकी बालेनो - 10000 रुपये 20,000 रुपये कॉर्पोरेट छूट: 15,000 रुपये मारुति सुजुकी स्विफ्ट - 30,000 रुपये 35,000 रुपये
हुंडई कार पर ऑफर इस दौड़ में हुंडई भी पीछे नहीं है. हुंडई भी इस महीने कई मॉडलों पर आकर्षक छूट दे रही है. ग्रैंड आई 10 पर 1.35 लाख रुपये की अधिकतम छूट की पेशकश की जा रही है. इसमें 90,000 रुपये की कैश छूट, 40,000 एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है. कंपनी ग्रैंड आई 10, वरना, एलेंट्रा, एक्सेंट और इयॉन समेत अपने कई कारों पर एक्सचेंज बोनस का ऑफर दे रही हैं.
मॉडल कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस अतिरिक्त छूट और लाभ हुंडई इयॉन - 40,000 रुपये 10,000 रुपये हुंडई ग्रैंड i10 - 90,000 रुपये 40,000 रुपये 5000 रुपये हुंडई एलिट आई 20 - 25,000 रुपये 30,000 रुपये 5000 रुपये हुंडई वर्ना - 20,000 रुपये 20,000 रुपये 20000 रुपये हुंडई एलेंट्रा - 25,000 रुपये 35000 रुपये हुंडई टक्सन - 30,000 रुपये 50,000 रुपये हुंडई एक्सेंट - 40,000 रुपये 45,000 रुपये 5000 रुपये
होंडा कार पर ऑफर होंडा कार डीलर्स भी अपने चुने हुए कार मॉडल पर आकर्षक छूट दे रहे हैं. सीआर-वी पर सबसे ज्यादा छूट की पेशकश की जा रही है और आप कंपनी के एसयूवी पर 1.5 लाख रुपये तक बचा सकते हैं. डीलर पिछले साल के शेयर्स को खत्म करने के लिए इस छूट ऑफर दे रहे हैं. क्योंकि, इस महीने होंडा का नया मॉडल लॉन्च होने वाला है. इसके अलावा, बीआर-वी पर 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है.
मॉडल कैश छूट एक्सचेंज अन्य लाभ होंडा ब्रियो - 19, 000 - एक साल का बीमा होंडा डब्लूआर-वी - 32,000 रुपये एक साल का बीमा होंडा सिटी - 62,000 रुपये होंडा जाज - 32,500 रुपये होंडा बीआर-वी - 1,00,000 रुपये होंडा सीआर-वी 1,50,000 रुपये
महिंद्रा कार पर ऑफर भारत भर में महिंद्रा कार डीलर्स भी इस महीने ग्राहकों को अच्छे सौदों की पेशकश कर रहे हैं. महिंद्रा का सबसे अच्छा ऑफर रेक्सटन आरएक्स 7 के लिए मिल रहा है जिस पर आप 9.5 लाख रुपये बचा सकते हैं. इसके अलावा, महिंद्रा केयूवी 100 पर 94,000 रुपये की कुल छूट मिलती है. इसमें 60,000 रुपये कैश छूट, 30,000 एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट के लिए 4000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है.
मॉडल कैश छूट एक्सचेंज छूट कॉर्पोरेट छूट
महिंद्रा केयूवी 100 - 60,000 रुपये 30,000 रुपये 4000 रुपये महिंद्रा टीयूवी 300 - 40,000 रुपये - 4500 रुपये 2018 महिंद्रा स्कार्पियो - 40,000 रुपये 25,000 रुपये 5500 रुपये 2018 महिंद्रा एक्सयूवी 500 - 50,000 रुपये 9000 रुपये महिंद्रा थार - 6,000 रुपये महिंद्रा बोलेरो - 10,000 रुपये 10,000 रुपये महिंद्रा रेक्सटन आरएक्स 7 - 9,50,000 रुपये
टाटा कार पर ऑफर
टाटा डीलर्स भी इस महीने ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आए हैं. टाटा की टिगॉर सेडान पर सबसे ज्यादा 82,500 रुपये की छूट मिल रही है. इसके बाद सबसे ज्यादा छूट टाटा टियागो पर दी जा रही है. जिसमें ग्राहक को 72,000 रुपये की कुल छूट मिल रही है. जिसमें 60,000 रुपये की कैश छूट, 10,000 रुपये का बोनस एक्सचेंज और कॉर्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है.मॉडल कैश छूट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट/सरकारी कर्मचारी के लिए टाटा टियागो - 60,000 रुपये 10,000 रुपये 2000 रुपये टाटा टिगॉर - 60,000 रुपये 20,000 रुपये 2500 रुपये टाटा ज़ेस्ट - 45,000 रुपये 25,000 रुपये 2700 रुपये टाटा नेक्सन - 10,000 रुपये 15,000 रुपये 3000 रुपये टाटा हेक्सा - 25,000 रुपये 25,000 रुपये 3000 रुपये
Source: IOCL
























