एक्सप्लोरर

त्योहारी सीजन में कर रहे हैं offline या online खरीदारी तो इन 6 बातों पर दें ध्यान

त्योहारों के दौरान ऑफलाइन या ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यहां बताई गई बातों को जानना जरूरी है वर्ना आप शॉपिंग के उत्साह के चक्कर में अपना बैंक-बैलेंस कम कर बैठेंगे.

नई दिल्लीः त्योहारों का मौसम चल रहा है और इस फेस्टिव सीजन में खरीदारी न हो तो त्योहारों का मजा अधूरा सा रह जाता है. आपके इसी मजे को दोगुना करने के लिए ऑनलाइन कंपनियां शानदार ऑफर्स लेकर आ रही हैं और कई-कई दिनों तक चलने वाले शॉपिंग फेस्टिवल भी उतार रही हैं. हालांकि इन फेस्टिव शॉपिंग के ऑफर्स के दौरान कई बातें ऐसी होती हैं जिनका ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होता है. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपको शॉपिंग के ऑफर्स के बीच बेस्ट शॉपिंग एक्सपीरिएंस का अहसास कराएंगे और आपके पैसे भी बचाएंगे.

1. ऑफलाइन-ऑनलाइन प्रोडक्ट्स की कीमतों की तुलना करें- अगर आप कोई भी प्रोडक्ट खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले उसके ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रोडक्ट्स के दामों की तुलना कर लें. जरूरी नहीं कि ऑफलाइन कंपनी जो ऑफर दे रही है वही सबसे सस्ता हो. आपको पहले थोड़ा रिसर्च कर लेना चाहिए जिससे आपके शॉपिंग के खर्च को आप कम से कम रख सकें और एक्सपीरिएंस और फायदों को ज्यादा से ज्यादा रख सकें.

शादी के बाद ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग, ऐसे बनाएं अपने साथी के साथ सुंदर जिंदगी की रूपरेखा

2. जरूरतों की लिस्ट पहले ही बना लें-आपको फेस्टिव सीजन में बहुत सी चीजों की आवश्यकता होती है और ऐन मौके पर बाजार में या ऑनलाइन साइट्स पर बहुत भीड़भाड़ हो जाती है. इससे बचने के लिए पहले से ही सारी जरूरी चीजों की लिस्ट बना लें और जब भी ऑफलाइन सेल आए तो पहले से ही चीजों को शॉपिंग कार्ट में डाल लें. ऐसा करने से आप सेल शुरू होते ही अपनी जरूरत की वस्तुओं की शॉपिंग कर पाएंगे. चाहे वो त्योहार के लिए कपड़े हों या पूजा का सामान, घर सजाने के डेकोरिटव पीस हों या इलेक्ट्रोनिक आइटम, सबकी सूची पहले से बनाने के बाद आप ऐन त्योहार के वक्त पर शॉपिंग करने में नहीं बल्कि सेलिब्रेशन करने में अपना वक्त दे पाएंगी.

SALE

3.बजट के मुताबिक चलें-शॉपिंग के उत्साह में इतना न खो जाएं कि बजट से बाहर चले जाएं और बाकी बचे समय में आपको अपनी जरूरतों पर होने वाले खर्च में कटौती करनी पड़े. फेस्टिव सीजन से पहले ही आपको पता होता है कि आपका खर्च बढ़ेगा तो इसके लिए अलग से भी बचत कर सकते हैं और बजट तैयार रख सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेटः वो स्कीम जिसमें PM मोदी ने कर रखा है निवेश

4. आस-पास के बाजार के ऑफर्स और डील पर भी नजर रखें-कई बार आपको लोकल दुकानों पर ऑनलाइन सेल की तुलना में कहीं अच्छे ऑफर मिल जाते हैं और ऐसा खासकर घर की जरूरतों के सामान पर होता है जैसे कि बर्तन, रसोई के डिब्बों, सजावटी सामान, पूजा की सामग्री आदि पर लोकल दुकानों पर अच्छा सामान मिल जाता है और वो भी किफायती दामों पर. इसके अलावा इनका एक फायदा ये भी है कि ये सामान आप तुरंत घर ला सकते हैं जबकि ऑनलाइन शॉपिंग में आपको सामान की होम डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता है.

5. गैरजरूरी चीजों को न खरीदें-फेस्टिव सीजन में खरीदारी के जोश में ऐसी चीजों पर खर्च न करें जिनकी आपको बिलकुल जरूरत नहीं है और आप सिर्फ शौक और दिखावे में इनको खरीद रहे हैं. जिन वस्तुओं की जरूरत नहीं है उनपर वक्त और पैसा बिलकुल ज़ाया न करें.

6. त्योहार के दौरान आपको निवेश से जुड़ी कोई शुभ शुरुआत करें- त्योहार हैं तो सिर्फ खर्च करने के बारे में नहीं बल्कि पैसा बचाने के बारे में भी सोचा जाना चाहिए. आप निवेश से जुड़ी कोई शुभ शुरुआत कर सकते हैं जैसे कि कोई एसआईपी ले सकते हैं या टर्म प्लान नहीं लिया हुआ हो तो उसे फेस्टिव सीजन में ले सकते हैं. ऐसा करके आप न सिर्फ अपना बल्कि परिवार का भी भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे जो कि आम खरीदारी से संभव नहीं है.

क्या बैंक डूबता है तो जमा पैसों से भी आप धो बैठेंगे हाथ? जानिए कई जरूरी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget