एक्सप्लोरर

क्रेडिट कार्ड यूज़ करते हैं तो बचें इन गलतियों से, भारी पड़ सकती हैं

हम आपको ऐसी ही कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय ध्यान रखनी चाहिए.

नई दिल्लीः आजकल लोगों के बीच क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है क्योंकि इसके जरिए ग्राहकों को खरीदारी करते समय तुरंत पेमेंट नहीं करना पड़ता और उनके पास भुगतान करने के लिए अच्छा समय होता है. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं बशर्ते इससे जुड़ी कुछ खास बातों का आप ध्यान रखें. यहां हम आपको ऐसी ही कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय ध्यान रखनी चाहिए.

  1. सिर्फ मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट: क्रेडिट कार्ड यूजर्स को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वो सिर्फ मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट करने से बचें. हमेशा कोशिश करें कि फुल आउटस्टैंडिंग अमाउंट का पेमेंट ही करें. सामान्य तौर पर लोग इसी गलती के वजह से क्रेडिट कार्ड के ज्यादा ड्यू के शिकंजे में फंस जाते हैं. मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट करने से आप उस महीने तो कम अमाउंट का पेमेंट करके राहत महसूस कर सकते हैं लेकिन अगले महीने ये रकम बिल में जुड़कर आती है और वो भी पेनल्टी के साथ. आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड के बकाया पेमेंट को समय से न चुकाने पर भारी पेनल्टी लगती है. लिहाजा आप ये कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड के बिल को हर महीने पूरा चुकता करें.
  2. क्रेडिट कार्ड से कैश भूलकर भी न निकालें- क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना आपको काफी महंगा पड़ेगा क्योंकि इस पर काफी बड़ा ब्याज लगता है तो आप बिलकुल भी क्रेडिट कार्ड से कैश न निकालें. आमतौर पर इससे कैश निकालने पर कम से कम 5 फीसदी का ब्याज लगकर आ सकता है. लिहाजा ये काफी कॉस्टली हो सकता है तो इस उपाय से पैसे निकालने से बचें.
  3. रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करना न भूलें- क्रेडिट कार्ड के हर पेमेंट पर आपको कुछ पॉइंट्स मिलते हैं तो आपको समय-समय पर इन्हें रिडीम करना चाहिए क्योंकि ये आपको अच्छे ऑफर दिला सकते हैं और कई बार तो इसके बदले में आपको कैशबैक का भी विकल्प मिलता है. जब आपके कुछ पॉइंट्स इकट्ठे हो जाएं तो बैंक के क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर पर कॉल करें और इन पॉइंट्स को रिडीम करने के उपाय के बारे में पूछें.
  4. इंटरेस्ट फ्री पीरीयड का ध्यान रखें- क्रेडिट कार्ड में एक इंटरेस्ट फ्री पीरीयड होता है जो क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन की तारीख और उसके पेमेंट की ड्यू तारीख के बीच का समय होता है. यह यूजर के क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन और उसके कार्ड की इश्यू की गई तिथि के आधार पर 20 दिनों लेकर 52 दिनों तक कितने भी दिन का हो सकता है. इस इंटरेस्ट फ्री पीरीयड के दौरान क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन से इंटरेस्ट नहीं लगता है. लिहाज इस बीच अगर यूजर्स खर्च किए पैसे का पेमेंट कर देते हैं तो उनको अलग से कोई इंटरेस्ट नहीं देना पड़ेगा. आप इस पीरीयड के बारे में पता करें और उसी के आधार पर क्रेडिट कार्ड से अपनी खरीदारी करें ताकि आपको इस इंटरेस्ट फ्री पीरीयड का फायदा मिल सके.

तो अगर आप यहां बताई गई बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको काफी आसानी हो सकती है क्रेडिट कार्ड मैनेज करने में और आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget