एक्सप्लोरर

Government Scheme: 7 साल की हुईं पीएम मोदी द्वारा शुरू की गईं इन सामाजिक सुरक्षा योजनाएं की आज क्या है स्थिति?

Government Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लॉन्च की थी. प्रधानमंत्री बीमा और पेंशन योजनाओं में अब तक बड़ा बदलाव आ गया है.

Government Scheme: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के 7 वर्ष पूरे हो चुके हैं. पीएमजेजेबीवाई, और पीएमएसबीवाई कम लागत वाली बीमा योजनाएं हैं. जबकि एपीआई वृद्धावस्था में जरूरतों को कवर करने वाली एक पेंशन योजना है. ये सभी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को लॉन्च किया था. आइए देखते हैं कि अब तक इन योजनाओं ने क्या बदला है?

जीवन ज्योति बीमा योजना

PMJJBY एक साल की जीवन बीमा योजना है. इसका हर साल नवीकरण किया जाता है और किसी भी कारण से मृत्यु पर आर्थिक मदद दी जाती है. 18-50 वर्ष के आयु वर्ग के वह व्यक्ति जिनके पास बैंक या डाकघर में बचत खाता है वह इस योजना के तहत नामांकन के लिए पात्र हैं. यह एक प्रीमियम आधारित योजना है और 50 वर्ष की आयु से पहले इसमें शामिल होने वाले लोग 55 वर्ष की आयु तक इस कवर का लाभ ले सकते हैं.

इसी हफ्ते वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 27 अप्रैल, 2022 तक योजना के तहत नामांकन 12.76 करोड़ से अधिक हो गया है और 5,76,121 दावों के लिए 11,522 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. इस योजना के तहत प्रति वर्ष 330 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का मुआवजा मृत्यु के बाद दिया जाता है.

सुरक्षा बीमा योजना

PMSBY एक साल की दुर्घटना बीमा योजना है. इसका भी साल-दर-साल नवीनीकरण किया जाता है और दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता के लिए कवरेज की पेशकश की जाती है. बैंक या डाकघर में बचत खाता रखने वाले 18-70 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्ति इस योजना के तहत नामांकन के लिए पात्र हैं.

दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता के लिए 2 लाख रुपये (आंशिक विकलांगता के मामले में 1 लाख रुपये) दिए जाने का प्रावधान है. मंत्रालय के आंकड़ों को मुताबिक 27 अप्रैल, 2022 तक योजना के तहत नामांकन 28.37 करोड़ से अधिक हो गया है और 97,227 दावों के लिए 1,930 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान भी किया गया है.

अटल पेंशन योजना

APY सभी भारतीयों खास तौर पर गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली बनाने के लिए शुरू की गई थी. यह असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए वित्तीय सुरक्षा देने और उनकी भविष्य की जरूरतों को कवर करने के लिए सरकार की एक पहल है. एपीवाई को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के प्रशासनिक और संस्थागत ढांचे के तहत पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकर द्वारा प्रशासित किया जाता है.

अटल पेंशन योजना 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बैंक खाताधारकों के लिए खुली है. हालांकि, चुनी गई पेंशन राशि के आधार पर योगदान भिन्न होता है. योजना में शामिल होने के बाद लाभार्थी द्वारा किए गए योगदान के आधार पर उसे 60 साल की उम्र में 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये, 5,000 रुपये की न्यूनतम मासिक का प्रावधान है. 27 अप्रैल, 2022 तक 4 करोड़ से अधिक लोगों ने इस योजना की सदस्यता ली है.

ये भी पढ़ें

IRCTC Password: ट्रेन का करना है सफर पर भूल गए IRCTC का पासवर्ड तो ऐसे करें रीसेट

Bank of Baroda ने ग्राहकों को दिया झटका! आपका भी है अकाउंट तो अब से खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget