एक्सप्लोरर

1 अगस्त से होने वाले हैं ये बदलाव, इन कार्यों की समयसीमा हो रही है खत्म

कंपनियां हर माह की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. इस कारण 1 तारीख को ही आपको ये पता चल पाएगा कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको कम कीमत चुकानी है या अधिक.

अगले महीने से कई नियम बदलने वाले हैं. इसलिए आपको इन बदलावों के बारे में जानना बेहद जरूरी है. चलिए जानते हैं वह कौन से बदलाव हैं जो आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं और किन-किन कार्यों की समय सीमाएं समाप्त हो रही हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पोस्ट ऑफिस की एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है. ये स्कीम सुरक्षित है और केवल बेटियों के लिए है. इसमें निवेश करने पर अच्छा ब्याज मिलता है. लॉकडाउन के चलते कई माता-पिता सुकन्या समृद्धि स्कीम में अपनी बेटियों का खाता नहीं खुलवा पाए थे. लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने ग्राहतों को राहत दी थी. डाक विभाग के निर्देश के मुताबिक जिन लोगों की बेटियों की उम्र 25 मार्च से 30 जून 2020 तक 10 साल की हो गई है, वे अब 31 जुलाई 2020 तक सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा पाएंगे. सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल की उम्र तक की बच्ची का ही खाता खुलवाया जा सकता है. अब 31 जुलाई को ये राहत समाप्त हो रही है.

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत रसोई गैस सिलेंडर एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है. चाहे शहर हो या गांव, अब हर जगह इसका उपयोग किया जाता है. इसकी कीमत में एक अगस्त को बदलाव होगा. रसोई गैस सिलेंडर के लिए अब आपको अगस्त महीने से ज्यादा पैसे देने होंगे या कम इस बारे में एक अगस्त को ही पता लगेगा. बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर माह की 1 तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. इस कारण 1 तारीख को ही आपको ये पता चल पाएगा कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको कम कीमत चुकानी है या अधिक.

पीएम किसान योजना की किस्त सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इस स्कीम के तहत हर साल 3 किश्त में किसानों को 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है. इस स्कीम के पात्र लाभार्थी को अबतक 2000-2000 रुपये की किस्त भेजी जा चुकी है. इस स्कीम के तहत साल 2020 की पहली किस्त अप्रैल माह में किसानों के खातों में जमा कराई गई. अब 1 अगस्त से इस योजना के तहत सरकार दूसरी किस्त भेजनी शुरू करेगी. आने वाले दिनों में सरकार इसे लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना को 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था.

आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ऑरिजनल या रिवाइज्ड आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई 2020 को समाप्त हो रही है. जिन लोगों ने अभी तक आयकर रिटर्न नहीं भरा है वह बिना देरी किए इसे भर दें. वहीं, कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इस बार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को 31 जुलाई 2020 से बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

अगर पैसे खर्च करने की आदत के चलते नहीं हो पाती सेविंग्स, तो आज से शुरू कर दें ये काम

PM Kisan Yojana: 1 अगस्त से आने लगेगी 2000 रुपये की छठी किस्त, घर बैठे चेक करें लिस्ट में नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget