एक्सप्लोरर

इन बैंकों में मिल रहा है SBI से ज्यादा ब्याज, बचत खाता खोलने का ये भी हैं अच्छा विकल्प

अगर आप बचत खातों में अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं तो आपके पास एसबीआई के अलावा और भी कई अच्छे ऑप्शन हैं. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 1 लाख रुपये तक के अमाउंट पर सालाना 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.

नई दिल्लीः अगर आप बैंक खातों में पैसा रखते हैं और उनसे अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं तो आपको एसबीआई की बजाए कुछ और बैंकों के विकल्प पर भी ध्यान देना चाहिए. एसबीआई में एक लाख रुपये तक के अमाउंट पर 3.5 फीसदी तक का ब्याज आपको मिल रहा है. इसके अलावा एक लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक के अमाउंट पर 3.25 फीसदी का ब्याज ग्राहकों को मिल रहा है. एक नंवबर 2019 से ये नई दरें लागू हो गई हैं. लिहाजा इतने कम ब्याज दरों को देखते हुए आप अन्य बैंकों में अपना पैसा रखने के बारे में सोच सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 4% ब्याज इन दोनों में बचत खातों में 4 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है जो कि एसबीआई से ज्यादा ही है. इसके अलावा कुछ और बैंक भी हैं जो एसबीआई से ज्यादा आपको रिटर्न दे रहे हैं-

कोटक महिंद्रा बैंक बचत खातों में 1 लाख रुपये तक के अमाउंट पर सालाना 4 फीसदी ब्याज आप ले सकते हैं, वहीं 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की रकम पर आपको 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है और 10 लाख से ज्यादा के बैलेंस पर 5.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.

इंडसइंड बैंक बचत खातों में 1 लाख रुपये तक के बैलैंस पर सालाना 4 फीसदी ब्याज ये बैंक दे रहा है. वहीं 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के अमाउंट पर इंडसइंड बैंक 5 फीसदी इंटेरस्ट दे रहा है. वहीं 10 रुपये से ऊपर की रकम पर बैंक 6 फीसदी पर आपको 6 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है.

यस बैंक 1 लाख रुपये तक के अमाउंट पर यस बैंक सालाना आपको 5 फीसदी ब्याज दे रहा है. 1 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के बीच के बैलेंस पर 6 फीसदी दिया जा रहा है. वहीं 1 करोड़ रुपये और उससे ऊपर के बैलेंस पर यस बैंक 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 1 लाख रुपये तक के अमाउंट पर सालाना 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. 1 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. 1 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये की रकम पर 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

बंधन बैंक बंधन बैंक में 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर सालाना 4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा 1 लाख रुपये से 10 करोड़ तक के बैलेंस पर बंधन बैंक 6 फीसदी का ब्याज दे रहा है. 10 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये की रकम पर 6.55 फीसदी, 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैलेंस पर 7 फीसदी का इंटरेस्ट दे रहा है.

HDFC बैंक इस बैंक में 50 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर सालाना 3.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है और 50 लाख से ऊपर के बैलेंस पर 4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget