एक्सप्लोरर

7 हवाई अड्डों पर हैंड बैगेज पर नहीं लगेगी सुरक्षा मुहर

नई दिल्लीः दिल्ली और मुंबई समेत अगर आप देश के सात प्रमुख हवाई अड्डों से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी. अब इन हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के बाद हाथ के साथ ले जाए जाने वाले सामान पर सुरक्षा मुहर नहीं लगेगी. नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है.

तमाम हवाई अड्डों पर सुरक्षा के लिए कायदे-कानून बनाने वाली एजेंसी नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • कोलकाता
  • बंगलूरू
  • हैदराबाद
  • अहमदाबाद और
  • कोच्चि

इन 7 हवाई अड्डों से सफर करने वालों के हैंड बैगेज पर कोई सुरक्षा की मुहर नहीं लगायी जाएगी. बोर्डिंग पास लेने के बाद सुरक्षा जांच के दौरान हाथ में ले जाए जाने वाले सामान पर टैग लगाया जाता है. फिर उसकी एक्स-रे के जरिए पड़ताल की जाती है और उसके बाद टैग पर मुहर लगायी जाती है. विमान के लिए प्रस्थान करते जाते समय मुहर देखा जाता है और उसके बाद ही यात्री को विमान को जहाज पर चढ़ने दिया जाता है. नयी व्यवस्था में सात हवाई अड्डों पर हैंड बैगेज यानी विमान के केबिन में अपने साथ ले जाए जाने वाले सामान की पहले की तरह एक्सरे मशीन से पड़ताल तो होगी, लेकिन उस पर सुरक्षा जांच की मुहर नहीं लगेगी. नयी पहल की कोशिश जांच प्रक्रिया को तेज बनाना है. दूसरी ओर एयरलाइन कंपनियों को हैड बैगेज नहीं छपवाना होगा.

दुनिया के कई देशों में ऐसी ही व्यवस्था है. हालांकि कई देशों में बोर्डिंग कार्ड पर भी सुरक्षा जांच की मुहर नहीं लगायी जाती है. लेकिन भारत में ये व्यवस्था अभी जारी है और नए सर्कुलर के लागू होने के बाद भी जारी रहेगी.

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो का कहना है कि हैंड बैगेज पर सुरक्षा मुहर नहीं लगाए जाने को लेकर कई हवाई अड्डों पर दो चरणों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया और उसके नतीजे बेहद उत्साहजनक रहे. अब देश के दूसरे हवाई अड्डों पर भी पायलट प्रोजेक्ट की योजना है और वहां के नतीजे सामने आने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा. इस समय देश के 70 से भी ज्यादा हवाई अड्डो से नियमित उड़ानें संचालित की जाती है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलूरु, हैदाराबाद और अहमदाबाद को मिला ले तो कुल उड़ानों का तीन चौथाई से भी ज्यादा इन्हीं सात हवाई अड्डों से संचालित होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget