एक्सप्लोरर

अमेरिकी वित्त मंत्री का एक बयान और रॉकेट बने ये भारतीय शेयर, आखिर टैरिफ पर ऐसी क्या हो गई बात?

Trump Tariff: स्कॉट बेसेन्ट के यह कहने के बाद भारत और अमेरिका दोनों महान देश हैं और टैरिफ के मुद्दे को ये आपस में सुलझा लेंगे. इसके बाद आज कपड़ा और झींगा के स्टॉक में जबरदस्त तेजी देखी गई.

Trump Tariff: अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके सामने के बाद ही आज भारतीय शेयर बाजार में टेक्सटाइल और झींगा के स्टॉक रॉकेट से भागने लगे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने और चीन से वापस लौटने के कुछ ही घंटों बाद स्कॉट ने अमेरिका-भारत व्यापार विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दो महान देश आपस में इसे सुलझा लेंगे. स्कॉट के ऐसा कहने के बाद आज 2 सितंबर को कपड़ा और झींगा के स्टॉक में जबरदस्त तेजी आई. 

'आपस में सुलझा लेंगे...'

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए स्कॉट बेसेंट ने कहा, मुझे लगता है कि दो महान देश आखिरकार इस मुद्दे का हल निकाल लेंगे. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में धीमी प्रगति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन द्वारा टैरिफ बढ़ाने के फैसले के पीछे एक कारण थी.

हालांकि, उन्होंने इस दौरान भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले की भी आलोचना की. उनका कहना है कि इससे यूक्रेन में रूसी हमले को बढ़ावा मिल सकता है. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी यात्रा पर बात करते हुए स्कॉट बेसेंट ने कहा, मुझे लगता है कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है. उनके मूल्य रूस के मुकाबले में हमारे और चीन के ज्यादा करीब हैं. 

इन कंपनियों के शेयरों में उछाल 

बेसेंट की इस टिप्पणी के बाद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिससे कपड़ा और झींगा के शेयरों में आज तेजी देखी गई. आज कारोबार के दौरान गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 5 परसेंट का उछाल आया. इसी के साथ इसकी कीमत 733 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गई. केपीआर मिल के शेयर में भी लगभग 3 परसेंट की तेजी आई. इसी तरह से रेमंड लाइफस्टाइल और अरविंद फैशंस के शेयरों में भी लगभग 3-3 परसेंट का उछाल आया.

इसी क्रम में अवंती फीड्स के शेयरों में लगभग 7 परसेंट तक की तेजी आई है. जबकि एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयर 4 परसेंट से ज्यादा उछल गए. गौरतलब है कि इन कंपनियों की आय का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी निर्यात से आता है. इससे पहले, भारतीय सामानों के आयात पर अमेरिका के 50 परसेंट टैरिफ लगाए जाने के बाद इन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी. 

 

ये भी पढ़ें: 

भारत में अपना कारोबार समेटने की तैयारी में जुटा यह बैंक, क्या आपका भी है अकाउंट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget