एक्सप्लोरर

Tesla Update: एलन मस्क की टेस्ला 1.9 बिलियन डॉलर के ऑटो पार्ट्स करेगी भारत से इंपोर्ट, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी

Tesla News: पिछले साल टेस्ला ने एक बिलियन डॉलर का ऑटो कॉम्पोनेंट भारत से आयात किया था जो इस साल डबल करने जा रहा है.

Tesla Update: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला इस साल भारत की ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों से 1.7 से लेकर 1.9 बिलियन डॉलर के ऑटो कॉम्पोनेंट खरीदने की तैयारी में है. ये जानकारी वाणिज्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल ने दी है.  पिछले साल के मुकाबले टेस्ला अपने इंपोर्ट को डबल करने जा रही है. पिछले साल टेस्ला ने एक बिलियन डॉलर वैल्यू के करीब ऑटो पार्ट्स भारत से इंपोर्ट किया था. 

पीयूष गोयल ने ऑटोमोटिव कॉम्पोनेंट मैन्युफैक्चर्रस एसोसिएशन (ACMA) के सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टेस्ला द्वारा किया जाने वाला इंपोर्ट पिछले साल के मुकाबले दोगुना रहने वाला है. उन्होंने बताया कि टेस्ला ने पिछले साल एक बिलियन डॉलर का ऑटो पार्ट्स इंपोर्ट किया था. लेकिन मौजूदा साल में कंपनी अपने इंपोर्ट को बढ़ाकर 1.7 से 1.9 बिलियन करने जा रही है. रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक पीयूष गोयल ने कहा कि मेरा मानना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल ही भविष्य है. उन्होंने कहा कि हमें इसे आकर्षित करना चाहिए.  देश के जीडीपी में 2.3 फीसदी हिस्सेदारी स्थानीय ऑटो कॉम्पोनेंट्स इंडस्ट्री का है. 2025 तक ऑटो कॉम्पोनेंट्स के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर होगा. 

टेस्ला भारत में निवेश करना चाहती है लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल इंपोर्ट पर अभी 100 फीसदी टैक्स लगता है. टेस्ला भारत में निवेश से पहले इसे घटाने की मांग कर रही है. लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार का इलेक्ट्रिक व्हीकल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने का कोई इरादा नहीं है. 

जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. एलन मस्क ने मुलाकात के बाद दिए बयान में कहा था कि कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं टेस्ला भारत में निवेश करे. उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही इस बारे में घोषणा करेंगे. बीते कई सालों से टेस्ला और भारत सरकार के बीच टेस्ला के निवेश को लेकर बातचीत होती आई है. एलन मस्क टेस्ला की भारत में टेस्ला फैक्ट्री लगाना चाहते हैं. पर टेस्ला ने इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर कस्टम ड्यूटी में छूट की मांग की है. भारत सरकार उसकी मांग को खारिज करती रही है. 

ये भी पढ़ें:

 रिजर्व बैंक का आदेश, अगर बैंकों ने की ये डॉक्यूमेंट देने में देरी तो साथ में देना होगा हर्जाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget