एक्सप्लोरर

Tata-Tesla Deal: टेस्ला ने दिखाया टाटा पर ट्रस्ट, एलन मस्क की भारत यात्रा से पहले ये डील फाइनल

Tesla in India: खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि टेस्ला और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने महीनों पहले गोपनीय तरीके से सेमीकंडक्टर की डील को फाइनल किया है...

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में एक एलन मस्क की बहुप्रतीक्षित भारत यात्रा से पहले माहौल तैयार होने लग गया है. एलन मस्क की पहली भारत यात्रा कई लिहाज से अहम साबित होने वाली है. इस यात्रा में वह टेस्ला समेत अन्य बिजनेस के जरिए भारत में अरबों डॉलर के निवेश का ऐलान कर सकते हैं. उससे पहले बताया जा रहा है कि मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने सेमीकंडक्टर के लिए भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक समूहों में एक टाटा के साथ एक डील फाइनल की है.

गोपनीय तरीके से फाइनल हुई डील

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने टाटा समूह की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सेमीकंडक्टर को लेकर सौदा फाइनल कर लिया है. इस स्ट्रेटजिक डील के तहत टेस्ला अपने वर्ल्डवाइड ऑपरेशन के लिए टाटा की कंपनी से सेमीकंडक्टर चिप खरीदने वाली है. बताया जा रहा है कि इस डील को गोपनीय तरीके से महीनों पहले ही फाइनल कर लिया गया. हालांकि अभी इस सौदे को लेकर टेस्ला या टाटा किसी ने भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

टाटा को टेस्ला से मिलेगा ये बूस्ट

अगर टेस्ला के द्वारा सेमीकंडक्टर के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ डील की बात सच साबित होती है तो टाटा समूह के इस नए बिजनेस के लिए यह बड़ा बूस्ट है. टेस्ला नए जमाने की टेक कंपनियों में अग्रिम कतार में गिनी जाती है. हाल ही में चीन की ईवी कंपनी बीवाईडी से बिक्री के मामले में पिछड़ने से पहले तक टेस्ला सालों से दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनी रही है. ऐसे में टेस्ला के द्वारा भरोसा दिखाने से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक हैसियत में इजाफा होगा.

एप्पल पहले से है टाटा की ग्राहक

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सेमीकंडक्टर बिजनेस बहुत पुराना नहीं है. भारत सरकार ने हाल-फिलहाल में देश को आत्मनिर्भर बनाने और देश में विनिर्माण को बढ़ाने देने के लिए विभिन्न पहलों की शुरुआत की है. उनमें सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना भी शामिल है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी सेमीकंडक्टर पीएलआई योजना का लाभ उठाया है. टेस्ला से पहले एप्पल जैसी कंपनी भी टाटा के वैश्विक ग्राहकों में शामिल हो चुकी है.

अगले सप्ताह मस्क की बहुप्रतीक्षित यात्रा

टाटा और टेस्ला के बीच इस डील की खबर ऐसे समय आई है, जब अगले सप्ताह एलन मस्क भारत की यात्रा पर आने वाले हैं. एलन मस्क 21-22 अप्रैल की अपनी भारत यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात भी करेंगे. ऐसे कयास लग रहे हैं कि एलन मस्क अपनी इस यात्रा में टेस्ला की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने का ऐलान कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि ईवी प्लांट समेत मस्क विभिन्न बिजनेस में 2 से 3 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना सामने रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ ईवी प्लांट नहीं, टेस्ला का पूरा इको सिस्टम भारत ला रहे हैं एलन मस्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
Share market today July 17: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget