एक्सप्लोरर

22 मई से भारतीय रेल के बेड़े में शामिल होगी तेजसः प्लेन जैसी खूबियों से लैस ट्रेन

नई दिल्लीः देश की अब तक की सबसे आधुनिक ट्रेन तेजस सोमवार से भारतीय रेल के बेड़े में शामिल हो जाएगी. कपूरथला रेल कोच फैक्टरी से चल कर आज ट्रेन को दिल्ली लाया गया जहां रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसका मुआयना किया. दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर लाई गई ट्रेन तेजस का मुआयना करने खुद रेल मंत्री सुरेश प्रभु आए थे जिससे जाहिर होता है कि ये ट्रेन कुछ खास है.

रेल मंत्री ने मुआयना करने के बाद कहा कि एयरलाइन्स और सड़क मार्ग से बढ़ते मुकाबले को देखते हुए रेलवे लगातार नये-नये रेल प्रोडक्ट ला रहा है. जून से गोवा में शुरू हो रहे पर्यटन को देखते हुए पहली तेजस गोवा से शुरू की जा रही है. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा "हम लोगों ने बजट में 4 नई ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया था. उसके तहत पहली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई जो आम आदमी की सुविधा के लिए पूरी अनारक्षित है जिसमे एक्जीक्यूटिव क्लास सुविधाएं हैं. इसके बाद मिडिल क्लास लोगों के लिए हमसफर नाम की ट्रेन शुरू की गई. इसके बाद मिडिल क्लास के लिए पूरी तरह एयर कंडीशन ये ट्रेन तेजस सोमवार से गोवा-मुम्बई रूट पे चलने लगेगी. 22 मई से भारतीय रेल के बेड़े में शामिल होगी तेजसः प्लेन जैसी खूबियों से लैस ट्रेन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गिनाई खूबियां विमान के वैक्यूम टॉयलेट और बायो टॉयलेट को एक साथ मिला कर बनाया गया है. गरम खाने के लिए इसमें पैन्ट्री भी है. इसके बाद अगली तेजस अहमदाबाद से मुम्बई को चलेगी. इसके बाद देश के सभी हिस्सों में फौरन ही तेजस चलाई जाएगी. तेजस का किराया सामान्य ट्रेनो से थोड़ा ज्यादा होगा. अगले कुछ महीनों में ही व्यापारी वर्ग को ध्यान में रखते हुए उदय एक्सप्रेस चलाई जाएगी जो रात में चलेगी और सुबह अपने गंतव्य को पहुँच जाएगी." 22 मई से भारतीय रेल के बेड़े में शामिल होगी तेजसः प्लेन जैसी खूबियों से लैस ट्रेन पिछले 70 सालों में हमने सिर्फ 20000 किलोमीटर डबलिंग का काम किया था जबकि पिछले 2.5 साल में हमने 16500 किलोमीटर डबलिंग का काम किया है जिससे जल्द ही ट्रेनों के लेट होने की समस्या से निजात मिलेगी. बड़े पैमाने पर विद्युतीकरण और मेन्टेनेंस का काम हो रहा है ताकि आगे एक भी ट्रेन लेट न चले. गतिमान एक्सप्रेस और तेजस के बीच अंतर 'गतिमान एक्सप्रेस जैसी ट्रेनेँ 180 किलोमीटर की गति से चलती हैं. जबकि तेजस 200 किलोमीटर की क्षमता रखती है. हालांकि ट्रैक के अपग्रेड होने तक ये 130 किलोमीटर की रफ्तार से ही चलाई जाएगी. इसमें हमने बैलेंस राफ्ट गेयर और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक प्लेट लगाया है जिससे सभी कोच में एक साथ ब्रेक लगेगा जिससे झटका नहीँ लगेगा. तेजस के हर कोच पर करीब 70 लाख का अतिरिक्त खर्च आया है. पूरी ट्रेन पर करीब 30 फीसदी अतिरिक्त खर्च आया है. इसके मैटीरियल को फायर रिटारडेन्ट और टोक्सिसिटि नॉर्म्स के अनुसार लगाया गया है. ये हैं तेजस एक्सप्रेस की खासियतें जो बनाती है इसे सभी ट्रेनों से अलग
  • पूरी ट्रेन वातानुकूलित चेयरकार के रूप में है जिसमे कुल 16 चेयरकार कोच हैं जिसमें 2 एग्जीक्यूटिव क्लास की कोच हैं.
  • इसके अलावा ट्रेन के दोनों ओर दो पावर कार होंगी. इसमें मॉर्डन बस जैसा डोर लगा है जिसका कंट्रोल गार्ड के पास होगा. स्टेशन आने पर ही ये डोर खुलेंगे.
  • पूरी ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा और स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगा हुआ है.
  • इसमें पर्स्नलाइज इंफोटेंमेंट सिस्टम भी लगा हुआ है जिसमें यूएसबी पोर्ट भी मौजूद है.
  • बाथरूम में सेंसर टैप हैं. देख न सकने वाले लोगों के लिए जगह-जगह ब्रेल बोर्ड भी लगे हैं.
  • इसकी क्षमता 200 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
  • इसमें जो खाना दिया जाएगा वो भी सेलेब्रिटी शेफ के मेन्यू से होगा.
  • इसमें पहली बार वैक्यूम कम बायो टॉयलेट लगाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG: अब 25 दिन में ही बुक होगा नया गैस सिलेंडर, 45 दिन वाला इंतजार खत्म
LPG: अब 25 दिन में ही बुक होगा नया गैस सिलेंडर, 45 दिन वाला इंतजार खत्म
ITR भर दिया, नहीं आया रिफंड, ऐसे ऑनलाइन चेक करें अपनी अटकी रकम
ITR भर दिया, नहीं आया रिफंड, ऐसे ऑनलाइन चेक करें अपनी अटकी रकम
क्या पब्लिक Wifi से चलाना चाहिए UPI, मोबाइल बैंकिंग सेफ है या नहीं?
क्या पब्लिक Wifi से चलाना चाहिए UPI, मोबाइल बैंकिंग सेफ है या नहीं?
हर चौथा जन धन अकाउंट पड़ा है बंद, 5.72 करोड़ खातों में है जीरो बैलेंस- RTI
हर चौथा जन धन अकाउंट पड़ा है बंद, 5.72 करोड़ खातों में है जीरो बैलेंस- RTI

वीडियोज

SWATANTRA की फिजिकल पेशी क्यों नहीं? वकील ने उठाए सवाल, परिवार को अनहोनी का शक! |ABPLIVE
WORLD MAP CHANGED: दुनिया का नया नक्शा जारी! भड़का अमेरिका, भारत के लिए क्या बदला? |ABPLIVE
SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
बागपत हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
बागपत हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
Embed widget