एक्सप्लोरर

TCS ने हासिल किया बड़ा मुकाम, टॉप-25 IT कंपनियों की लिस्ट में हुई शामिल

IT Company: टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेस (TCS) ने दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों में दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गई है.

IT Company: टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेस (TCS) ने दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों में दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गई है. ब्रांड मूल्यांकन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्फोसिस (Infosys) लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. इसके साथ ही आईटी सेक्टर की चार अन्य बड़ी भारतीय कंपनियों ने 25 शीर्ष कंपनियों में अपनी स्थिति मजबूती से बनाए रखी है.

लिस्ट में शामिल रहीं ये कंपनियां
‘ब्रांड फाइनेंस आईटी सर्विसेस 25, 2022’ रिपोर्ट के मुताबिक, टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) के बाद चार और भारतीय कंपनियां शीर्ष 25 कंपनियों की सूची में शामिल हैं, जिसमें विप्रो (Wipro) सातवें स्थान पर, एचसीएल आठवें (HCL), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) 15वें, एलटीआई (LTI) 22वें स्थान पर हैं.

कंपनियों ने की तेज ग्रोथ
आपको बता दें ये सभी छह भारतीय ब्रांड 2020-2022 के दौरान सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली शीर्ष 10 आईटी सर्विस ब्रांड सूची में शामिल हैं. एसेंचर दुनिया की सबसे मूल्यवान और मजबूत आईटी सर्विस ब्रांड बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उसका ब्रांड मूल्य 36.2 अरब डॉलर है.

IBM चौथे नंबर पर रही
भारत की आईटी सर्विस ब्रांड ने 2020 से 2022 के बीच 51 फीसदी की औसत वृद्धि की जबकि इस दौरान अमेरिका की आईटी कंपनियों की ब्रांड में सात फीसदी की गिरावट आई. रिपोर्ट में बताया गया कि आईबीएम (IBM) चौथे स्थान पर आ गई जबकि TCS पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी और 2020 की तुलना में 24 फीसदी की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर है. TCS का ब्रांड मूल्य 16.8 अरब डॉलर है.

ब्रांड को और कर्मचारियों को जाता है क्रेडिट
टीसीएस ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि इस वृद्धि का श्रेय कंपनी द्वारा अपने ब्रांड और कर्मचारियों में निवेश और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को जाता हैं. कंपनी की मुख्य विपणन अधिकारी राजश्री आर ने कहा कि यह रैंकिंग कंपनी के लिए एक अहम पड़ाव है और यह बाजार में कंपनी की बढ़ती प्रासंगिकता तथा ग्राहकों के लिए उसके नवोन्मेष तथा परिवर्तन की पुष्टि करता है.

इंफोसिस रही तीसरे स्थान पर
इसके अलावा लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंफोसिस है जो दुनियाभर के सबसे तेजी से बढ़ते आईटी सेवा प्रदाता ब्रांड के रूप में उभरी है और पिछले वर्ष की तुलना में उसका ब्रांड मूल्य 52 फीसदी और 2020 की तुलना में 80 फीसदी बढ़त के साथ 12.8 अरब डॉलर है.

यह भी पढ़ें: 
Ration Card: खुशखबरी! राशन कार्ड रखने वालों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल, फटाफट आप भी चेक कर लें लिस्ट में अपना नाम

7th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, DA में हो गया 3 फीसदी का इजाफा, सरकार ने किया ऐलान, जानें अब कितना मिलेगा DA?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget