एक्सप्लोरर

ITR Update: एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए टैक्सपेयर्स दाखिल कर सकते हैं आयकर रिटर्न, टैक्स विभाग ने इनेबल किया ITR फॉर्म्स

Income Tax Department: एसेसमेंट ईयर 2024-24 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है. ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल किया जा सकता है.

Income Tax Return Form Enabled For AY 2024-25: वित्त वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए अब आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. इनकम टैक्स विभाग ने आईटीआर दाखिल करने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म्स को एक अप्रैल 2024 से इनेबल्ड कर दिया है. 

वित्त वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स विभाग ने आईटीआर -1, आईटीआर - 2, आईटीआर - 4 के ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म्स को इनेबल्ड किया है. एसेसमेंट ईयर 2024-24 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है. टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल कर सकेंगे.  

आपको बता दें टैक्सपेयर्स के लिए 7 प्रकार के इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म्स होते हैं. फिलहाल केवल आईटीआर -1, आईटीआर -2 और आईटीआर - 4 के जरिए आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स ही रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.  

किनके लिए है ITR फॉर्म संख्या -1

इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म संख्या -1 उन टैक्सपेयर्स के लिए है जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये से कम है. ऐसे टैक्सपेयर्स के आय का सोर्स वेतन के अलावा एक प्रॉपर्टी से प्राप्त इनकम होना चाहिए. इसके अलावा ब्याज से होने वाला आय और डिविडेंड इनकम और कृषि से सलाना 5,000 रुपये तक इनकम वाले लोग भी आईटीआर फॉर्म संख्या एक के जरिए आयकर रिटर्न भर सकते हैं. 

किनके लिए है आटीआर फॉर्म संख्या -2

अगर म्यूचुअल फंड, स्टॉक या फिर अचल संपत्तियों की बिक्री से कैपिटल गेन का लाभ टैक्सपेयर्स को प्राप्त होता है या टैक्सपेयर्स के पास एक से अधिक हाउस प्रॉपर्टी है तो ऐसे टैक्सपेयर्स को आईटीआर -2 के जरिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा. 

आटीआर फॉर्म संख्या - 4

आईटीआर- 4 सुगम के रूप में भी जाना जाता है वो ऐसे व्यक्तियों और एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) के लिए है, जिनकी व्यवसाय और पेशे से कुल आय 50 लाख रुपये तक है. ये ऐसे व्यक्ति के लिए नहीं है जो या तो किसी कंपनी में निदेशक है या उन्होंने गैर-सूचीबद्ध इक्विटी शेयरों में निवेश किया है या कृषि से होने वाली आय 5,000 रुपये से ज्यादा है.  

पूर्व के वर्षों में इनकम टैक्स विभाग नए वित्त वर्ष के शुरू होने के बाद अप्रैल महीने में इनकम टैक्स रिटर्न के फॉर्म को नोटिफाई किया करता था. लेकिन इस बार पहले ही नोटिफाई किया जा चुका है. साथ ही नए वित्त वर्ष के शुरू होने के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन आयकर रिटर्न फॉर्म्स को भी इनेबल्ड कर दिया गया है जिससे टैक्सपेयर्स आयकर रिटर्न दाखिल कर सके.  

ये भी पढ़ें 

Vistara Airlines: क्रू मेंबर्स और पायलट्स के अभाव में विस्तारा की 70 और उड़ानें हो सकती है रद्द, DGCA ने एयरलाइंस से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget