एक्सप्लोरर

Tax Planning: इन उपायों से बचा सकते हैं आप अपना टैक्स, जानिए काम की खबर

अपनी मेहनत की कमाई को कोई भी टैक्स देकर नहीं गंवाना चाहता है. हर व्यक्ति की कोशिश होती है कि वह ऐसा क्या उपाय करे, जिससे उसे टैक्स में ज्यादा से ज्यादा छूट मिल सके.

अपनी गाढ़ी कमाई में से जब भी टैक्स चुकाने की बात आती है तो हर कोई तमाम तरह के निवेश के जरिए अपनी गाढ़ी कमाई को टैक्स के रूप में देने से बचने की कोशिश करता है. यहां हम आपको ऐसे ही 5 खर्चों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर आपको टैक्स में छूट मिलती है. तो आइए जानते हैं कि वे पांच तरह के खर्चे कौन-कौन से हैं, जिनसे आप टैक्स में बचत कर सकते हैं.

सिर्फ ट्यूशन ही नहीं, प्री नर्सरी की फीस पर भी मिलती है छूट

यह तो सभी को पता है कि बच्चों की ट्यूशन फीस पर टैक्स में छूट मिलती है, लेकिन बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि अगर बच्चा प्ले स्कूल, प्री-नर्सरी और नर्सरी में पढ़ता है तो उसकी फीस पर भी टैक्स में छूट पाया जा सकता है. यह व्यवस्था 2015 में शुरू की गई थी. धारा 80सी के तहत आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए पर टैक्स छूट पा सकते हैं. हालांकि, यह फायदा सिर्फ दो बच्चों तक की फीस पर मिलता है. अगर बच्चे जुड़वा हैं तो तीन बच्चों तक इसका फायदा लिया जा सकता है.

नया घर खरीदने पर भी ले सकते हैं छूट

नया घर खरीदते वक्त आपको स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना पड़ता है. आप चाहें तो इन पर टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं. यह फायदा भी धारा 80सी के तहत मिलता है. ध्यान रहे कि आप इस तरह का छूट उसी वित्त वर्ष में क्लेम करके ले सकते हैं, जिस वित्त वर्ष में आपने घर खरीदा है.

अगर माता-पिता को करते हैं ब्याज का भुगतान

अगर आपने किसी काम के लिए अथवा घर खरीदने के लिए अपने माता-पिता से लोन लिया है और उस पर ब्याज चुका रहे हैं, तो उन्हें दिए गए ब्याज पर भी आयकर में छूट का फायदा ले सकते हैं। 2 लाख रुपए तक की यह छूट धारा 24बी के तहत मिलती है. आपके पास माता-पिता को ब्याज चुकाने का प्रमाण होना जरूरी है.

माता-पिता को दिया गया घर का किराया

अगर आप अपने माता-पिता के घर में रहते हैं और इसके लिए किराया चुकाते हैं, तो आप उस पर टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं. यह फायदा आप सेक्शन 10(13ए) के तहत ले सकते हैं। इसके तहत आप कंपनी की तरफ से मिले एचआरए या बेसिक सैलरी का 50 फीसदी या अपनी सैलरी के 10 फीसदी से अधिक जितना आपके रेंट दिया है, उसमें जो भी कम हो, उतना क्लेम कर सकते हैं.

धारा 80डी के तहत लें मां-बाप के इलाज में लगने वाले खर्चे में छूट

यह तो हम सभी जानते हैं कि बुढ़ापे में बीमारियां अधिक घेरती हैं और इलाज में ज्यादा खर्च होता है. अगर आप इन खर्चों को उठाते हैं तो आप उन पर टैक्स में छूट ले सकते हैं. यह छूट धारा 80डी के तहत मिलती है और इसके तहत आप 50 हजार रुपए तक के छूट का क्लेम कर सकते हैं.

SBI Credit Card Fraud: सावधान! हैकर्स के निशाने पर SBI ग्राहक, क्रेडिट पॉइंट को रिडीम कराने के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget