एक्सप्लोरर

Museum of Temples: अयोध्या में 750 करोड़ रुपये निवेश करेगा टाटा समूह, बनेगा मंदिरों का भव्य संग्रहालय

Ayodhya Temple Museum: टाटा समूह 650 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या शहर में मंदिरों के संग्रहालय का निर्माण करेगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने जमीन की मंजूरी दे दी है...

टाटा समूह उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में मंदिरों का संग्रहालय (म्यूजियम ऑफ टेंपल्स) बनाने जा रहा है. यह म्यूजियम 650 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा. इसके प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी.

राज्य सरकार देगी 1 रुपये में जमीन

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि टाटा समूह को म्यूजियम ऑफ टेंपल्स के लिए 1 रुपये के टोकन अमाउंट पर 90 सालों के लिए जमीन लीज पर दी जाएगी. यह संग्रहालय अत्याधुनिक होगा और उसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा. म्यूजियम में भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के स्थापत्य व इतिहास की जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी.

सीएसआर के जरिए होगा टाटा का निवेश

टाटा समूह यह म्यूजियम अपनी ओर से बनाने जा रहा है. मंदिरों के इस संग्रहालय को बनाने पर टाटा समूह 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. यह निवेश सीएसआर यानी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत किया जाएगा. राज्य सरकार ने बताया कि टाटा समूह ने अयोध्या में इस संग्रहालय को बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के मार्फत भेजा था.

प्रधानमंत्री को पसंद आया था प्रस्ताव

इस संग्रहालय के बारे में सबसे पहली बार पिछले साल प्रस्ताव सामने आया था. उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ अधिकारियों को विस्तार से परियोजना के बारे में बताया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पहले ही इस परियोजना से अवगत कराया जा चुका था. मंदिरों के संग्रहालय के इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत पसंद किया था.

अन्य विकास कार्यों पर 100 करोड़ निवेश

प्रस्तावित संग्रहालय में एक लाइट-एंड-साउंड शो की भी व्यवस्था बनाई जाएगी. टाटा समूह को इसके अलावा अयोध्या शहर में अन्य विकास कार्यों के लिए भी राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की. शहर में अन्य विकास कार्यों पर टाटा समूह के द्वारा 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है. इस साल की शुरुआत में रात मंदिर के उदघाटन के बाद शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी हुई है.

ये भी पढ़ें: कब हटेगी चावल के निर्यात पर लगी रोक? व्यापारियों ने इस कारण तेज की डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget