एक्सप्लोरर

Tata Play IPO: गोपनीय तरीके से दाखिल किए गए Tata Play के आईपीओ के ड्रॉफ्ट पेपर को सेबी ने दी मंजूरी

Tata Play IPO Update: टाटा प्ले के आईपीओ लाने को सेबी से मंजूरी मिल गई है और अब टाटा टेक्नोल़जीज को मंजूरी मिलने का इंतजार है.

Tata Play IPO: टाटा समूह की कंपनी टाटा प्ले के प्रस्तावित आईपीओ को शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी ने मंजूरी दे दी है. टाटा प्ले देश की ऐसी पहली कंपनी है जिसने सेबी के पास गोपनीय तरीके से आईपीओ लाने के डॉक्यूमेंट जमा कराया था. अब टाटा प्ले को 16 महीने के भीतर अपडेटेड ड्रॉफ्ट पेपर सेबी के पास दाखिल करना होगा. नया ड्रॉफ्ट पेपर आम लोगों के पढ़ने के लिए भी उपलब्ध होगा.  

डायरेक्ट टू होम कंपनी टाटा प्ले ने बीते वर्ष 29 नवंबर 2022 को  सेबी, बीएसई और एनएसई के पास आईपीओ लाने के लिए डॉक्यूमेंट जमा कराया है. सेबी ने बीते वर्ष ही आईपीओ के लिए ड्रॉफ्ट पेपर (Draft Red Herring Prospectus ) गोपनीय तरीके से प्री-फाइलिंग करने के नियम को लागू किया है. 

कॉफिडेंशियल फाइलिंग के तहत आईपीओ लाने वाली कंपनी को सेबी के पास प्राइवेट तरीके से रजिस्ट्रेशन फाइल करने के साथ आईपीओ लॉन्चिंग की तारीख के नजदीक आने तक ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल करने की इजाजत होती है. इस नियम के तहत कंपनियों को ड्रॉफ्ट पेपर को गुप्त रखने में मदद मिलती है. ऑफर डॉक्यूमेंट्स को सेबी और एक्सचेंज तो देख सकते हैं लेकिन इसके अलावा कोई और नहीं देख सकता है.  सेबी की अपनी प्रतिक्रिया जारी करने और कंपनी जब आईपीओ लॉन्च करने का मन बनाती है तो कंपनी को फिर से सेबी के पास अपडेटेड ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल करना होता है. 

टाटा प्ले ( पहले टाटा स्काई) 2000 से 2500 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिए जुटा सकती है. टाटा स्काई में Disney समेत कई निवेशकों को आईपीओ के जरिए अपना हिस्से बेचना है. टाटा प्ले ने पांच इवेंस्टमेंट बैंक तय किए हैं जिसमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी, मॉर्गन स्टैनली और आईआईएफएल शामिल हैं. 

2004 के बाद टाटा समूह की ओर से किसी भी कंपनी का आईपीओ नहीं आया है. 2004 में करीब 18 साल पहले देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कसंलटेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ आया था. हालांकि टाटा समूह की दूसरी टाटा टेक्नोलॉजीज ने भी सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया हुआ है जिसे रेग्युलेटर से मंजूरी मिलने का इंतजार है.  

ये भी पढ़ें 

Air Fare To Rise: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही गो फर्स्ट ने उड़ानें रद्द कर हवाई यात्रियों को दिया झटका, महंगा होगा हवाई सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget