एक्सप्लोरर

Tata's Bigbasket IPO: टाटा की एक और कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में, ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी Bigbasket ला सकती है IPO

Tata Bigbasket IPO: 18 साल बाद टाटा की कई कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसमें बिगबास्केट के अलावा टाटा प्ले, टाटा टेक्नोलॉजीज भी शामिल है.

BigBasket IPO: टाटा समूह (Tata Group) की ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी बिगबास्केट (BigBasket) स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तैयारी में है. कंपनी 24 से 36 महीने के भीतर अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. हाल ही में कंपनी ने फंड जुटाये हैं जिसके बाद कंपनी का वैल्यूएशन 3.2 अरब डॉलर आंका गया है. 

बिगबास्केट के चीफ फाइनैंशिल ऑफिसर विपुल पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगले 24 से 36 महीनों के भीतर कंपनी आईपीओ लेकर आ सकती है. हालांकि उसके पहले कंपनी प्राइवेट कैपिटल जुटाने का विकल्प खुला रखेगी.  हाल ही में कंपनी ने 200 मिलियन डॉलर फंड जुटाये हैं जिसके जरिए वो पूरे देश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी. जिससे वो ई-कॉमर्स क्षेत्र में अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिलायंस से मिलने वाली चुनौतियों का सामना कर सके.  

बिगबास्केट अपने डार्क स्टोर्स की संख्या बढ़ाने वाली है. मार्च 2023 तक इसी संख्या को 200 से बढ़ाकर 300 करने की योजना है. इसी के जरिए कंपनी 30 मिनट में हाउस होल्ड आईटम्स की डिलिवरी करने का वादा करती है. फिलहाल बिगबास्केट 55 शहरों में मौजूद है. कंपनी 75 शहरों में विस्तार करने का लक्ष्यलेकर चल रही है. फिलहाल कंपनी 450 टाउन में मौजूद है जिसे 80 से 100 तक और बढ़ाया जाएगा. 

टाटा समूह की केवल BigBasket ही नहीं बल्कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) भी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है.  टाटा ग्रुप अपने आईपीओ को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच ला सकती है. कंपनी अपने आईपीओ के जरिए टाटा टेक्नोलॉजीज की अपनी 10 फीसदी हिस्सेदार बेच सकती है. 

टाटा समूह की और कंपनी टाटा प्ले भी आईपीओ लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने सेबी के पास गोपनीय तरीके से आईपीओ लाने के डॉक्यूमेंट जमा कराने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है. टाटा समूह ने 29 नवंबर, 2022 को सेबी, बीएसई और एनएसई के पास डॉक्यूमेंट जमा कराया है. डायरेक्ट-टू-होम (D2H) सेवा देने वाली टाटा समूह की कंपनी टाटा प्ले ( पहले टाटा स्काई) 2000 से 2500 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिए जुटा सकती है. 

18 साल बाद टाटा का आईपीओ!

2004 के बाद टाटा समूह की ओर से किसी भी कंपनी का आईपीओ नहीं आया है. 2004 में करीब 18 साल पहले देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कसंलटेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ आया था. टीसीएस ने आईपीओ के जरिए 5500 करोड़ रुपये जुटाये थे. 

ये भी पढ़ें 

Inflation: वित्त मंत्री ने कहा महंगाई पर है सरकार की नजर, 3.25 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च को मिली संसद से मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget