एक्सप्लोरर

Air India VRS Scheme: प्रतिस्पर्धा से निपटने और युवा वर्कफोर्स को जोड़ने के लिए एयर इंडिया फिर ला सकती है VRS स्कीम

Air India VRS Scheme Update: एविएशन सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एयर इंडिया युवा वर्कफोर्स तैयार करना चाहती है तो दो सालों में 4000 के करीब कर्मचारी रिटायर भी हो रहे हैं.

Air India VRS Scheme: जनवरी 2022 में एयर इंडिया के कॉकपिट में सवार होने के बाद टाटा समूह लगातार दूसरी बार एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम ( Voluntary Retirement Scheme) लाने की तैयारी में है. वीआरएस ऑफर के जरिए एयर इंडिया एम्पलॉयज कॉस्ट घटाने और युवा वर्कफोर्स को खुद के साथ ऑनबोर्ड करना चाहती है. 

जून में 1500 ने लिया वीआरएस 
इससे पहले एयर इंडिया को खरीदने के बाद टाटा समूह जून, 2022 में 4500 कर्मचारियों के लिए वीआरएस ऑफर लेकर आई थी लेकिन केवल 1500 कर्मचारियों ने ही ऑफर को स्वीकार किया था.  टाटा समूह ने जब सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया का अधिग्रहण किया तब उसके पास कुल 12,085 कर्मचारी थे जिसमें 8084 स्थाई कर्मचारी थे.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले दो से तीन महीने के भीतर टाटा समूह एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए दूसरा वीआरएस ऑफर लेकर आ सकती है. पहले वीआरएस ऑफर में एयर इंडिया ने 40 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों जिन्होंने  20 साल ज्यादा अवधि तक के लिए लगातार अपनी सेवाएं दी उनके लिए ये ऑफर लेकर आई थी. एयरलाइंस ऑपरेशन से लेकर अलग अलग टीम में जो भी इस दायरे में आयेंगे वे वीआरएस लेने के योग्य माने जायेंगे.  

युवा वर्कफोर्स की हायरिंग
एयर इंडिया इन दिनों नए लोगों की हायरिंग में जुटी है. एयर इंडिया पायलट्स से लेकर केबिन क्रू और मैनेजिरियल स्टॉफ की हायरिंग कर रही है. एक तरफ कंपनी अपने वर्कफोर्स में युवा और नए चेहरे को जोड़ रही है तो उन कर्मचारियों को वीआरएस ऑफर कर रही है जो इसके दायरे में आते हैं. जिन लोगों ने लंबे समय तक एयरलाइंस  को अपनी सेवाएं दी है उनके लिए ये अच्छा अवसर होगा कि वे वीआरएस लेकर दूसरे विकल्पों की तलाश कर सकते हैं. अगले दो वर्षों में करीब 4000 एयर इंडिया के कर्मचारी रिटायर करने जा रहे हैं. इसलिए एयरलाइंस रिस्ट्रचरिंग की कोशिशों में जुटी है. 

30 फीसदी मार्केट शेयर का लक्ष्य 
एयर इंडिया ने अगले पांच वर्षों में घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 30 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है. फिलहाल घरेलू मार्केट में एयरलाइंस की हिस्सेदारी 10 फीसदी तो इंटरनेशनल मार्केट में 12 फीसदी हिस्सेदारी है. एयर इंडिया अगले 15 महीनों में लीज पर लिए 30 नए एयरलाइंस को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है. साथ ही नए एयरक्रॉफ्ट भी खरीदने पर विचार कर रही है.  एयर इंडिया के अलावा एयर एशिया इंडिया, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की हिस्सा है. टाटा संस लागत पर खर्च घटाने के मकसद से अपने सभी एयरलाइंस के कंसॉलिडेशन की तैयारी कर रही है.  टाटा समूह एयर इंडिया और विस्तारा के विलय के लिए सिंगापुर एयरलाइंस के साथ बात कर रही है. 

ये भी पढ़ें 

Twitter Layoffs: 'ऑफिस आ रहे हैं तो घर लौट जाएं', कर्मचारियों को ट्विटर का फरमान; शुरू हुई मस्‍क की कॉस्‍ट कटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget