एक्सप्लोरर

Tata Brand Value: आईपीएल ने बढ़ाई टाटा की वैल्यू, बना ये उपलब्धि पाने वाला पहला भारतीय ब्रांड

Most Valuable Brand: टाटा कई सालों से भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड की पदवी पर काबिज है और पिछले साल तो उसकी स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है...

टाटा समूह को आईपीएल स्पॉन्सरशिप से काफी फायदा हुआ है. आईपीएल में टाइटल स्पॉन्सर करने से टाटा की ब्रांड वैल्यू पहले की तुलना में बढ़ गई है. एक हालिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है.

पहली बार इतनी हुई किसी ब्रांड की वैल्यू

विभिन्न ब्रांड की वैल्यू के बारे में शोध व सलाह संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग को स्पॉन्सर करने से टाटा की ब्रांड वैल्यू में 9 फीसदी का इजाफा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, अब टाटा की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 28.6 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भारतीय ब्रांड की वैल्यू 30 बिलियन डॉलर के करीब पहुंची है.

इंफोसिस है दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड

टाटा पहले से ही भारत में वैल्यू के हिसाब से सबसे बड़ा ब्रांड है. 9 फीसदी के हालिया इजाफे से पहले पायदान पर टाटा की स्थिति और मजबूत हो गई है. वहीं भारतीय बाजार में टाटा के बाद दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड इंफोसिस है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल आईटी सेक्टर में नरमी के बाद भी इंफोसिस की ब्रांड वैल्यू 9 फीसदी बढ़ी है और 14.2 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है.

तीसरे नंबर पर पहुंचा एचडीएफसी बैंक

इस तरह देखें तो भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड और दूसरे नंबर के ब्रांड की बीच लगभग दो गुने की खाई हो जाती है. दूसरे सबसे मूल्यवान ब्रांड इंफोसिस की 14.2 बिलियन डॉलर की वैल्यू के मुकाबले पहले नंबर पर काबिज टाटा की 28.6 बिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू 101.41 फीसदी ज्यादा है, यानी डबल से भी अधिक है. वहीं एचडीएफसी लिमिटेड के विलय के बाद एचडीएफसी बैंक अब तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बन गया है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 10.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है.

प्रमुख आईटी कंपनियों की ब्रांड वैल्यू

आईटी सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से टाटा का टीसीएस ब्रांड 19.2 बिलियन डॉलर के साथ टॉप पर है. पिछले साल के दौरान एचसीएल टेक की ब्रांड वैल्यू 16 फीसदी बढ़कर 7.6 बिलियन डॉलर हो गई है. वहीं विप्रो की वैल्यू 8 फीसदी कम होकर 5.8 बिलियन डॉलर पर और टेक महिंद्रा की ब्रांड वैल्यू 10 फीसदी गिरकर 3.1 बिलियन डॉलर रह गई है.

ये भी पढ़ें: 5जी नीलामी से सरकारी खजाने में आए इतने हजार करोड़, जियो को पीछे छोड़ एयरटेल बनी नंबर-1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget