एक्सप्लोरर

Tanya Dubash: कौन हैं तान्या डुबाश, जिन्हें मिली गोदरेज की कई बड़ी कंपनियों की कमान?

Who is Tanya Dubash?: गोदरेज परिवार के कारोबार साम्राज्य का बंटवारा किया जा चुका है. बंटवारे के बाद गोदरेज परिवार का 127 साल पुराना बिजनेस अब दो अलग समूहों में विभक्त हो गया है...

देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक गोदरेज का बंटवारा हो चुका है. इस बंटवारे के साथ ही 127 साल पुराने कारोबारी घराने गोदरेज की अलग-अलग कंपनियों का जिम्मा अलग-अलग लोगों के पास चला गया है. गोदरेज परिवार के इस बंटवारे के बाद एक नाम खासा चर्चा में है और वो है तान्या डुबाश. तान्या को गोदरेज समूह की कई प्रमुख कंपनियां मिली हैं. आइए जानते हैं तान्या डुबाश कौन हैं.

हाल ही में हुआ गोदरेज का बंटवारा

गोदरेज परिवार ने इस महीने की शुरुआत में बिजनेस के बंटवारे का ऐलान किया. शेयर बाजार को उस समय बताया गया कि जमशेद गोदरेज, उनकी भतीजी नायरिका गोदरेज और उनके परिवार मिलकर गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप का कारोबार संभालेंगे. इसके दायरे में गोदरेज एंड बॉयसे व उससे जुड़ी कंपनियां शामिल हैं. वहीं नादिर गोदरेज के पास गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी रहेगी, जिसके दायरे में गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्युमर प्रोडक्ट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज एग्रोवेट और एस्टेक लाइफसाइंसेज जैसी कंपनियां शामिल हैं.

तान्या के हाथों में इन कंपनियों की कमान

तान्या डुबाश गोदरेज इंडस्ट्रीज की एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर हैं. उन्हें बंटवारे के बाद नादिर गोदरेज की अगुवाई वाले खेमे में गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के ब्रांड मैनेजमेंट को संभालने का जिम्मा मिला है. गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप में गोदरेज इंडस्ट्रीज के अलावा गोदरेज कंज्युमर प्रोडक्ट्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज जैसी बाजार में लिस्टेड कंपनियां भी शामिल हैं. मतलब एक तरह से इन कंपनियों की कमान अब तान्या डुबाश के हाथों में है.

दो अलग समूहों में हुआ विभाजन

गोदरेज समूह की शुरुआत आर्देशिर गोदरेज ने साल 1897 में की थी. गोदरेज की शुरुआत ताले बनाने से हुई थी. बाद में गोदरेज का नाम आलमीरा का पर्याय बन गया. आज के समय में गोदरेज का व्यापार कई सेगमेंट में पसरा हुआ है, जिसका अब दो अलग-अलग समूहों में विभाजन हो गया है. एक समूह को गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के नाम से जाना जाएगा, जबकि दूसरे को गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के नाम से. बंटवारे के साथ ही ये भी तय हुआ है कि दोनों समूहों के मैनेजमेंट अपने दायरे में आने वाले ब्रांडों के नाम-पहचान समेत उपयुक्त लगने वाले सारे बदलाव कर सकेंगे.

गोदरेज की रिब्रांडिंग का मिलता है श्रेय

तान्या डुबाश उद्योगपति आदि गोदरेज की सबसे बड़ी बेटी हैं, जो बंटवारे से पहले गोदरेज समुह के चेयरमैन थे. तान्या लंबे समय से अपने पिता के साथ पारिवारिक कारोबार को संभालने में सक्रिय हैं. वह साल 1991 से ही गोदरेज समूह में अहम भूमिका निभा रही हैं. तान्या को गोदरेज की रिब्रांडिंग का श्रेय दिया जाता है. गोदरेज समूह ने 2008 में रिब्रांडिंग के तहत गोदरेज मास्टरब्रांड स्ट्रेटजी पेश की थी, जिसका सूत्रधार तान्या डुबाश को ही माना जाता है.

तान्या डुबाश के पास अन्य जिम्मेदारियां

तान्या ने अमेरिका स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है. वह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई कर चुकी हैं. उनकी शादी उद्योगपति अरविंद डुबाश के साथ हुई है. तान्या को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने 2007 में यंग ग्लोबल लीडर चुना था. वह गोदरेज समूह के अलावा भी कई बड़ी भूमिकाओं में हैं. उदाहरण के लिए- तान्या डुबाश AIESEC की बोर्ड मेंबर हैं. वह ब्राउन यूनिवर्सिटी की ट्रस्टी भी हैं.

ये भी पढ़ें: मल्टीबैगर म्यूचुअल फंड! साल भर में कर दिया पैसा डबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget