एक्सप्लोरर

SVB के डूबने के बाद चिंताएं बढ़ीं, स्टार्टअप के संस्थापकों से मिलेंगे आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर

आईटी राज्य मंत्री ने कहा कि वह अगले सप्ताह भारतीय स्टार्टअप्स के साथ बैठक करेंगे ताकि उन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझ सकें और इस संकट के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार उनकी मदद कैसे कर सकती है.

SVB Crisis: अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के पतन के बाद भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की चिंताएं बढ़ गई हैं. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को कहा कि वह स्टार्टअप के संस्थापकों और सीईओ के साथ अगले सप्ताह बैठक करेंगे ताकि यह देखा जा सके संकट के समय सरकार उनकी क्या मदद कर सकती है. बैंक का पतन भारत में कई स्टार्टअप्स को प्रभावित कर सकता है, जिन्होंने इसमें निवेश किया है या अपना पैसा लगाया है.

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया ट्वीट

चंद्रशेखर ने एक ट्वीट में कहा, एसवीबी का बंद होना निश्चित रूप से दुनिया भर में स्टार्टअप्स के लिए खतरे की घंटी है. स्टार्टअप्स भारतीय अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मंत्री ने कहा कि वह अगले सप्ताह भारतीय स्टार्टअप्स के साथ बैठक करेंगे ताकि उन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझ सकें और इस संकट के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार उनकी मदद कैसे कर सकती है.

https://twitter.com/Rajeev_GoI/status/1634767477451403264?s=20

एसवीबी का भारत में कम से कम 21 स्टार्टअप में एक्सपोजर

ग्लोबल सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (सास) आधारित मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के हालिया आंकड़ों के अनुसार, एसवीबी का भारत में कम से कम 21 स्टार्टअप में एक्सपोजर है, हालांकि निवेश के आकार का खुलासा नहीं हुआ है. शीर्ष वेंचर कैपटलिस्ट (वीसी) फर्मों ने वैश्विक स्टार्टअप समुदाय की सेवा करने वाले सबसे बड़े अमेरिकी बैंकों में से एक एसवीबी के पतन पर एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यह निराशाजनक है.

SVB के डिपॉजिट पर FDIC का हुआ नियंत्रण

रिपोटरें के अनुसार, एसवीबी 2,500 से अधिक उद्यम पूंजी फर्मों का एक बैंक था, जिसमें लाइट्सपीड, बैन कैपिटल और इनसाइट पार्टनर्स शामिल थे. शुक्रवार को, यूएस फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने एसवीबी में डिपॉजिट का 175 बिलियन डॉलर पर नियंत्रण ले लिया.

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन को लिखा खत

भारत से कम से कम 200 स्टार्टअप्स में निवेश करने वाले यूएस-आधारित प्रौद्योगिकी स्टार्टअप एक्सलेरेटर वाई कॉम्बिनेटर ने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन और अन्य को एक खत लिखा है, जिसमें उन्हें आगे के खतरों को रोकने के लिए कहा गया है जिससे वित्तीय संकट हो सकता है और 100,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. 56,000 से अधिक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,200 से अधिक सीईओ और संस्थापकों ने स्टार्टअप और सैकड़ों हजारों नौकरियों को बचाने के लिए वाई कॉम्बीनेटर के सीईओ और अध्यक्ष गैरी टैन द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर हस्ताक्षर किए हैं.

ये भी पढ़ें

Market Cap: बीते हफ्ते टॉप 10 में से आठ कंपनियों को रहा नुकसान, मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget