एक्सप्लोरर

Sundar Pichai: गूगल में सुंदर पिचई के 20 साल हुए पूरे, लिखा- मैं खुशनसीब हूं 

20 Years In Google: सुंदर पिचई ने 26 अप्रैल, 2004 को प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर गूगल ज्वॉइन की थी. अब वह गूगल और अल्फाबेट के सीईओ बन चुके हैं.

20 Years In Google: दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) और अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचई (Sundar Pichai) को कंपनी में काम करते हुए 20 साल हो गए हैं. सुंदर पिचई ने साल 2004 में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर गूगल ज्वॉइन की थी. अब वह कंपनी के सबसे बड़े पद पर पहुंच चुके हैं. साथ ही वह अल्फाबेट के बोर्ड मेंबर भी हैं. कंपनी में 20 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, जो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें उन्होंने खुद को बहुत खुशनसीब बताया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sundar Pichai (@sundarpichai)

अपनी पोस्ट में 20 साल की यात्रा पर प्रकाश डाला

सुंदर पिचई ने शुक्रवार को गूगल में अपने 20 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने एक नॉट भी शेयर किया है. इस फोटो में 20 लिखा हुआ है. अपनी पोस्ट में गूगल के सीईओ (Google CEO) ने कंपनी में 20 साल की यात्रा पर प्रकाश डाला है. सुंदर पिचई ने लिखा कि गूगल ज्वॉइन करने के अपने पहले दिन से अगर अब तक देखूं तो इन 20 सालों में कंपनी में बहुत कुछ बदल गया है. गूगल में 20 साल पूरे करने पर बधाई. 

26 अप्रैल, 2004 को ज्वॉइन की थी गूगल 

उन्होंने लिखा कि मैं 26 अप्रैल, 2004 को गूगल से जुड़ा था. तब से लेकर अब तक टेक्नोलॉजी बदली है. हमारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने वाले लोग बढ़ गए हैं. साथ ही मेरे बाल भी बदल गए हैं. अगर कुछ नहीं बदला तो वह इस शानदार कंपनी में काम के लिए मेरा जुनून है. मैं 20 साल बाद भी महसूस करता हूं कि गूगल में काम करना मेरा सौभाग्य है. 

हजारों लोगों ने सुंदर पिचई को इस उपलब्धि पर दी बधाई

इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 1.16 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. साथ ही हजारों लोगों ने सुंदर पिचई को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कौन सी उपलब्धि बड़ी है. आपने 20 साल में जो तकनीकी बदलाव किए या फिर इतने सालों बाद भी आपके बाल बाकी हैं. एक अन्य ने लिखा कि आपके बाल जरूर घटे हैं. मगर, गूगल का रेवेन्यू बढ़ा है. एक यूजर ने उन्हें अपना रोल मॉडल बताया है.

ये भी पढ़ें 

डीबीएस और लक्ष्मी विलास बैंक के एसेट का होगा वैल्यूएशन, हाईकोर्ट ने दिया आदेश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget