एक्सप्लोरर

Sula Vineyards Listing: सुला विनयार्ड्स की लिस्टिंग से निवेशकों के हाथ लगी मायूसी, जानें कितने पर हुआ लिस्‍ट

Sula Vineyards Listing: सुला विनयार्ड्स की लिस्टिंग के लिए इंतजार कर रहे निवेशकों के हाथ मायूसी लगी है. जानें कितने रुपये पर इस कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हुई है.

Sula Vineyards Listing: वाइन बनाने वाली कंपनी सुला विनयार्ड्स की आज लिस्टिंग हो गई है और इसके निवेशकों के हाथ मायूसी लगी है. कंपनी की लिस्टिंग एकदम सपाट हुई है और जो निवेशक इसमें लिस्टिंग गेन की उम्मीद लगाए बैठे थे वो निराश हुए हैं.

कैसी रही सुला विनयार्ड्स की लिस्टिंग

सुला विनयार्ड्स की आज एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्टिंग हो गई है. एनएसई पर इस शेयर की लिस्टिंग 361 रुपये पर हुई है और 357 रुपये के इश्यू प्राइस के सामने ये बिलकुल सपाट है. इसके अलावा बीएसई पर सुला विनयार्ड्स का शेयर 358 रुपये पर लिस्ट हुआ है. 357 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले इसकी लिस्टिंग से निवेशकों को कोई खास फायदा नहीं मिला है. 

Sula Vineyards के बारे में और जानें

साल 2021-22 में Sula Vineyards का रेवेन्यू 453.92 करोड़ रुपये रहा था जबकि मुनाफा 52.14 करोड़ रुपये हुआ था. 2020-21 में रेवेन्यू 417.96 करोड़ रुपये तो मुनाफा 3.01 करोड़ रुपये हुआ था. कंपनी की स्थापना 1996 में हुई थी.  Sula Vineyards 13 ब्रांड के नाम से 56 प्रकार के लेबल वाले वाइन बनाती है. वाइन मार्केट में कंपनी दिग्गज कंपनियों में से एक है. महाराष्ट्र और कर्नाटक में कंपनी के चार खुद के और दो लीज पर लिए प्लांट्स है. कंपनी के दो वाइन रिजार्ट्स भी नासिक में मौजूद है. 

सुला विनयार्ड्स के आईपीओ के बारे में जानें

कंपनी ने जुलाई, 2022 में आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल किया था. कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotal Mahindra Capital), सीएलएसए इंडिया (CLSA India) और आईआईएफएल सिक्योरिटिज ( IIFL Securities) आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं, वहीं KFin Technologies आईपीओ की रजिस्टरार है.  

सुला विनयार्ड्स 2.69 करोड़ शेयर्स के आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे गए. कंपनी के निवेशकों ने अपने शेयर्स आईपीओ में बेचे हैं यानि आईपीओ में आने वाले सभी रकम कंपनी को नहीं मिली बल्कि शेयरहोल्डर्स के पास गई है. कंपनी ने 9 दिसंबर को एंकर निवेशकों से 288.10 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. 

ये भी पढ़ें

Reliance Industries ने की एक और बड़ी कंपनी की खरीदारी, मेट्रो कैश एंड कैरी का किया अधिग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
Gen Z को खुश करने में जुटे सरकारी बैंक, सेविंग्स से लोन तक, मिलेंगी स्पेशल स्कीम
Gen Z को खुश करने में जुटे सरकारी बैंक, सेविंग्स से लोन तक, मिलेंगी स्पेशल स्कीम
SBI के 3900 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, अब बैंक ने भी माना
SBI के 3900 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, अब बैंक ने भी माना
Qualcomm layoffs: चिप कंपनी क्वालकॉम ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 52000 कर्मचारियों को भेजा मेमो
चिप कंपनी Qualcomm ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 52000 कर्मचारियों को भेजा मेमो

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget