एक्सप्लोरर

Sula Vineyards IPO: 12 दिसंबर को खुलेगा Wine कंपनी सुला विनेयार्ड्स का आईपीओ, 1000 करोड़ रुपये जुटाने की है तैयारी!

Sula Vineyards IPO: सुला विनेयार्ड्स के आईपीओ के प्राइस बैंड पर से जल्द पर्दा उठ जाएगा. एनएसई और बीएसई पर शेयर की लिस्टिंग होगी.

Sula Vineyards IPO: वाइन (Wine) बनाने वाली देश की सबसे बड़ी घरेलू कंपनी सुला विनेयार्ड्स अपना आईपीओ (Sula Vineyards IPO) अगले हफ्ते लॉन्च करने जा रही है. सुला विनेयार्ड्स का आईपीओ 12 दिसंबर, 2022 को आवेदन के लिए खुलेगा और निवेशक 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 950 से 1000 करोड़ रुपये बाजार से जुटा सकती है. जल्द प्राइस बैंड की भी घोषणा कर दी जाएगी. 

सुला विनेयार्ड्स की अगर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हो जाती है तो देश में वाइन बनाने वाली ये पहली कंपनी होगी जो स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होगी. 9 दिसंबर, 2022 को एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ खुलेगा. और 12 से 14 दिसंबर तक आईपीओ पब्लिक के लिए खुला रहेगा. ऑफर फॉर सेल के जरिए आईपीओ में रकम जुटाया जा रहा है. यानि कंपनी के निवेशक या प्रोमोटर्स अपनी इक्विटी बेचेंगे. Sula Vineyards ऑफर फॉर सेल के जरिए 2 रुपये के इक्विटी शेयर वाले 25,546,186 इक्विटी शेयर्स जारी करेगी. 

आईपीओ लाने के लिए शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी (Securities and Exchange Board of India ) से पहले ही कंपनी को मंजूरी मिल चुकी है. कंपनी ने जुलाई, 2022 में आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल किया था. Sula Vineyards के शेयर की बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्टिंग होगी. 

2021-22 में Sula Vineyards का रेवेन्यू 453.92 करोड़ रुपये रहा था जबकि मुनाफा 52.14 करोड़ रुपये हुआ था. 2020-21 में रेवेन्यू 417.96 करोड़ रुपये तो मुनाफा 3.01 करोड़ रुपये हुआ था. 1996 की कंपनी की स्थापना हुई थी.  Sula Vineyards 13 ब्रांड के नाम से 56 प्रकार के लेबल वाले वाइन बनाती है. वाइन मार्केट में कंपनी दिग्गज कंपनी में से एक है. महाराष्ट्र और कर्नाटक में कंपनी के चार खुद के और दो लीज पर लिए प्लांट्स है. कंपनी के दो वाइन रिजार्ट्स भी नासिक में मौजूद है. 

कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotal Mahindra Capital), सीएलएसए इंडिया (CLSA India) और आईआईएफएल सिक्योरिटिज ( IIFL Securities) आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं, वहीं KFin Technologies आईपीओ की रजिस्टरार है.  

यह भी पढ़ें 
UPI: गूगल पे, पेटीएम, फोनपे पर यूपीआई यूज करते हैं तो जानें राहत की खबर, NPCI ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget