एक्सप्लोरर

Sudha Murthy: सुधा मूर्ति पर हुआ था हमला, बिना डरे किया डटकर सामना और उसे कूट कर रख दिया 

Sudha Murthy Life: सुधा मूर्ति ने किस्सा बताते हुए कहा कि हमले के वक्त बिना डरे उन्होंने उसका सामना किया और छाते से पीटा भी. इसके बाद हमलावर की डांट भी लगाईं थी.

Sudha Murthy Life: इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) को देश में बहुत पसंद किया जाता है. उनकी सरलता और बेबाकी की तारीफ सभी करते हैं. सुधा मूर्ति के जीवन के बारे में और ज्यादा जानने की उत्सुकता लोगों में रहती है. उन्होंने अपने जीवन का एक डरावना किस्सा साझा करते हुए बताया है कि एक बार उनकी गोल्ड इयरिंग्स को छीनने की कोशिश की गई थी. मगर, उन्होंने बिना डरे उस लुटेरे का सामना किया और उसे पीटा भी.

परिवार ने सुधा को खुलकर जीने का मौका दिया

नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के जीवन पर एक किताब ‘एन अनकॉमन लव: द अर्ली लाइफ ऑफ सुधा और नारायण मूर्ति’ लिखी गई है. चित्रा बनर्जी दिवाकरुणि की लिखी यह किताब इन दोनों के जीवन के कई किस्सों पर प्रकाश डाला गया है. इसमें सुधा मूर्ति ने बताया कि उनके माता और पिता बिलकुल भी पारंपरिक सोच वाले नहीं थे. उन्होंने सुधा को खुलकर जीने का मौका दिया. 

पीटने के बाद हमलावर को डांटा भी था 

उन्होंने बताया कि एक दिन स्कूल जाते समय उन पर गोल्ड स्नैचर ने हमला किया. वह कानों में पहनी हुई बालियां छीनना चाहता था. इस मौके पर डरने की बजाय सुधा मूर्ति ने उसका सामना किया. वह तेजी से उस पर चिल्लाईं और छाते से उसे पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्होंने ऐसा गलत काम करने के लिए उसे डांटा भी. सुधा मूर्ति की हिम्मत को देखकर वह आश्चर्यचकित रह गया और वहां से भाग गया.  

अकेले यात्रा करने देते थे माता-पिता 

सुधा मूर्ति ने इस किताब में बताया कि उनके माता-पिता बचपन से ही उन्हें कभी भी कुछ करने के लिए रोकते नहीं थे. वह सुधा को अकेले यात्राएं भी करने देते थे. सुधा मूर्ति अकेले बस से यात्राएं भी करती थीं. वह अपने भाई की तरह ही आजाद थीं और कुछ भी कर सकती थीं. उनके पिता आरएच कुलकर्णी ने उनको और बहनों को भी माहवारी के बारे में भी जानकारी दी थी. उन्होंने हमें बताया कि यह एक जैविक प्रक्रिया है. इसको लेकर शर्माने की कोई आवश्यकता नहीं है. 

छोटे बाल थे और पैंट भी पहनती थीं 

सुधा मूर्ति ने बताया कि उन्होंने अपने बाल भी काफी छोटे किए हुए थे. साथ ही वह पैंट भी पहनती थीं, जो कि उन दिनों ज्यादातर परिवारों में बहुत असामान्य बात थी. मगर, उनके परिवार ने कभी भी कपड़ों को लेकर कुछ भी नहीं कहा. यही वजह थी कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया और बाहर जाकर पढ़ाई भी की. 

ये भी पढ़ें 

Anant Radhika Wedding: जानिए क्या करते हैं देश के सबसे रईस अंबानी परिवार के दामाद और बहुएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget