एक्सप्लोरर

खुशखबरी! KCC पर सब्सिडी वाला लोन मिलना होगा और आसान, आज किसान ​ऋण पोर्टल होगा लॉन्च

Kisan Credit Card: किसानों को केसीसी पर आसानी से लोन प्रोवाइड कराने के लिए नया पोर्टल किसान ऋण पोर्टल की शुरुआत आज वित्त मंत्री करेंगी. 

Kisan Credit Card: सरकार अब किसानों को आसानी से सब्सिडी वाला लोन प्रोवाइड कराने के लिए एक नया पोर्टल लेकर आ रही है. इसकी मदद से बैंक किसानों के घर तक लोन पहुंचाएंगे. यह लोन केसीसी पर प्रोवाइड कराया जाएगा. किसान ऋण पोर्टल की शुरुआत आज की जाएगी. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 19 सितंबर यानी आज 2.30 बजे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत सब्सिडी वाले लोन प्राप्त करने में मदद करने के लिए 'किसान ऋण पोर्टल' की शुरुआत करेंगे. पूसा कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में डोर-टू-डोर केसीसी अभियान और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम (WINDS) पोर्टल का एक मैनुअल भी लॉन्च किया जाएगा. 

इस पोर्टल पर क्या होंगी सुविधाएं 

कृषि मंत्रालय के अनुसार, किसान ऋण डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान डेटा, लोन आवंटन, ब्याज छूट के दावों और योजना उपयोग की पूरी जानकारी और मंजूरी प्रदान करता है. इसके साथ ही कृषि लोन के लिए बैंकों को रजिस्टर्ड भी करेगा.  

घर-घर चलेगा अभियान 

केसीसी के लाभों को और बढ़ाने के लिए सरकार घर-घर अभियान चलाएगी. इसके तहत पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों और अन्य किसानों को इससे जोड़ा जाएगा. पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है. केसीसी के तहत रियायती दर पर लोन प्रोवाइड कराया जाता है. 

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड

किसानों को कम दर पर लोन प्रोवाइड कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की गई है. केसीसी के तहत 3 से 4 फीसदी की दर पर लोन प्रोवाइड कराया जाता है. इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस भी देना होता है. 50 हजार के लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लागू होता है. यह लोन किसानों को कृषि यंत्र खरीदने, खेती करने या फिर अन्य खेती संबंधी काम के लिए दिया जाता है. 

गौरतलब है कि 30 मार्च तक लगभग 7.35 करोड़ केसीसी खाते हैं, जिनकी कुल स्वीकृत सीमा 8.85 लाख करोड़ रुपये है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान रियायती ब्याज दर पर 6,573.50 करोड़ रुपये का कृषि लोन दिया है.

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: ढाई रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति, निवेशकों को दिया छप्परफाड़ रिटर्न 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget