एक्सप्लोरर

जेब को झटकाः सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 7.23 रु महंगा, नॉन सब्सिडाइज्ड LPG के दाम 73.5 रुपये बढ़े

अब दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम बढ़कर 487.18 रुपये हो गए हैं जो कि पहले 479.77 रुपये थे. वहीं गैर सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर के दाम 73.5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 524 रुपये से बढ़कर 597.50 रुपये हो गए हैं.

नई दिल्लीः आपकी रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ने वाला है. आज घरेलू रसोई गैस या एलपीजी के दाम में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है. सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 7.23 रुपये महंगा हो गया है जबकि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है. सरकार की योजना है कि चालू वित्त वर्ष के आखिर तक एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी पूरी तरह खत्म कर दी जाए. बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं.

जानें एलपीजी सिलेंडर के नए दाम अब दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम बढ़कर 487.18 रुपये हो गए हैं जो कि पहले 479.77 रुपये थे. वहीं गैर सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर के दाम 73.5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 524 रुपये से बढ़कर 597.50 रुपये हो गए हैं.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े हुए नए दामों की घोषणा की है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को औसत तेल कीमतों और पिछले महीने के फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर एलपीजी और एटीएफ के दामों में बदलाव करती हैं. इससे पहले 1 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

LPG सिलेंडर 2 रुपये महंगा, बिना सब्सिडी वाली गैस 40 रुपये सस्ती

एटीएफ, केरोसिन के दाम भी बढ़ाए गए इसी के साथ ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के दाम भी 4 फीसदी बढ़ा दिए हैं. एटीएफ या जेट फ्यूल के दाम 1910 रुपये बढ़ाकर 50,020 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं जो कि पहले 48,110 रुपये थे. इसके अलावा पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत मिलने वाले केरोसिन यानी मिट्टी के तेल में भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

पिछले साल जुलाई से अब तक 68 रुपये महंगी हुई रसोई गैस पिछले साल जुलाई में सरकार ने हर महीने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर 2 रुपये बढ़ाने की पॉलिसी लागू की थी और इसी के बाद से अब तक सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 68 रुपये महंगा हो चुका है. जुलाई 2016 में रसोई गैस का दाम 419.18 रुपये था. वहीं 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 32 रुपये का इजाफा हुआ था. रसोई गैस सिलेंडर के जीएसटी के दायरे में आने के बाद इसपर टैक्स बढ़ा था और इसीलिए एकसाथ एलपीजी 32 रुपये महंगी हुई थी.

वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान 31 जुलाई को लोकसभा में जानकारी दी थी कि सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने रसोई गैस के दाम 2 रुपये की बजाए 4 रुपये बढ़ाने के लिए कहा है जिससे मार्च 2018 तक रसोई गैस पर सब्सिडी पूरी तरह खत्म हो सके.

झटका: अब मोदी सरकार खत्‍म करेगी LPG सब्सिडी, हर महीने बढ़ेंगे दाम

एक साल में 12 सब्सिडाइज्ड सिलेंडर सरकार एक वित्त वर्ष में कंज्यूमर को 14.2 किलोग्राम वाले 12 सिलेंडर सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराती है. इससे ज्यादा सिलेंडर लेने पर ग्राहक को गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अदा करनी होती है.

देश में कुल एलपीजी ग्राहक गैर सब्सिडी सिलेंडर के ग्राहकों की संख्या 2.66 करोड़ है जबकि सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के देश में 18.11 करोड़ ग्राहक हैं. इसमें 2.6 करोड़ वो गरीब महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पिछले एक साल में मुफ्त गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं.

  GOOD NEWS: गरीबों के लिए रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी जारी रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget