एक्सप्लोरर

TBO Tek Share: मल्टीबैगरों में जल्द होगी गिनती! इस आईपीओ के इन्वेस्टर हुए मालामाल, 3 महीने में 71 पर्सेंट चढ़ा शेयर

Best Multibagger Stock: इस कंपनी का आईपीओ हाल ही में लॉन्च हुआ था और उसके बाद बाजार पर उसके शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हुई थी और अब वह मल्टीबैगरों की लिस्ट में शामिल होने की कगार पर है...

शेयर बाजार पर हाल-फिलहाल में उतरने वाले कई स्टॉक ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने निवेशकों को मालामाल बनाया है. एक ऐसा ही शेयर है टीबीओ टेक लिमिटेड का, जिसने अपने निवेशकों की झोली भर दी है और अब शेयर मल्टीबैगरों की लिस्ट में शामिल होने की कगार पर है.

उच्च स्तर से लुढ़का हुआ है शेयर

टीबीओ टेक लिमिटेड का शेयर कल शुक्रवार को एनएसई पर हल्की तेजी के साथ 1,576 रुपये पर बंद हुआ था. अभी यह शेयर अपने उच्च स्तर से नीचे फिसला हुआ है. एक सप्ताह के हिसाब से शेयर 8 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है, जबकि एक महीने के हिसाब से वह लगभग 11.50 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. शेयर का उच्च स्तर 1,938.45 रुपये का रह चुका है.

3 महीने पहले ही आया था आईपीओ

हालांकि इसके आईपीओ के निवेशक अभी भी जबरदस्त फायदे में हैं. टीबीओ टेक का आईपीओ इसी साल मई महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था. कंपनी का आईपीओ 8 मई को खुला था और 10 मई को बंद हुआ था. लगभग 87 गुना सब्सक्राइब होने के बाद टीबीओ टेक के आईपीओ की लिस्टिंग 15 मई को हुई थी. यानी अभी उसे शेयर बाजार पर उतरे हुए लगभग 3 महीने हुए हैं.

ब्रोकरेज फर्म को यहां तक चढ़ने की उम्मीद

कंपनी ने आईपीओ में 875 रुपये से 920 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था. अपर प्राइस बैंड से तुलना करें तो अभी भी शेयर 71 फीसदी से ज्यादा की तेजी में है. ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि इस शेयर में तेजी की अच्छी गुंजाइश है. उसने टीबीओ टेक के शेयर को बाय रेटिंग के साथ 1,950 रुपये का टारगेट दिया है.

इस तरह बन सकता है मल्टीबैगर शेयर

जेएम फाइनेंशियल के द्वारा दिए गए टारगेट के हिसाब से देखें तो टीबीओ टेक का शेयर मौजूदा स्तर से लगभग 24 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है. वहीं आईपीओ के अपर प्राइस बैंड की तुलना में उसकी बढ़त 110 फीसदी से ज्यादा हो सकती है. मतलब कह सकते हैं कि यह शेयर मल्टीबैगरों की लिस्ट में शामिल हो सकता है. किसी तय अवधि में कम से कम 100 फीसदी रिटर्न देने वाले शेयरों को मल्टीबैगर माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: टीबीओ टेक की धमाकेदार लिस्टिंग, 55 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री लेकर कराई शानदार कमाई

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
सोमवार को सुस्त रही शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स सिर्फ 2 अंक ऊपर
सोमवार को सुस्त रही शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स सिर्फ 2 अंक ऊपर
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
रेपो रेट पर फैसले के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, 79000 के स्तर से लुढ़का सेंसेक्स
रेपो रेट पर फैसले के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, 79000 के स्तर से लुढ़का सेंसेक्स

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget