एक्सप्लोरर

सेंसेक्स में 900 अंक की जबरदस्त उछाल, आज शेयर बाजार में रौनक के पीछे ये है 3 बड़ी वजह

Stock Market Today: अमेरिकी बाजार में बढ़त ने ग्लोबल मार्केट में साकारात्मक रुझान दिया. निवेशक अब टैरिफ की दरों में एक तरफ जहां रियायत की उम्मीद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने उन्हें बाजार को लेकर आशावादी बनाया.

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में जरबदस्त तेजी देखी गई. इसकी वजह है वॉल स्ट्रीट का साकारात्मक रुझान, भारत के साथ जल्द व्यापारिक समझौते के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दिए गए संकेत और सभी सेक्टरों में चौथी तिमाही के बेहतर नतीजे. एसएंडपी पर बीएसई सेंसेक्स सुबह करीब 10 बजे 867.48 अंक की बढ़त के साथ 81,109.72 के स्तर पर पहुंच गया. जबकि, एनएसई के निफ्टी-50 में 247.90 अंक की बढ़त दिखी और ये 24,582.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

जिन पांच स्टॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई उनमें से एक है अडनी ग्रुप के स्टॉक्स. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन के शेयर में 4.70 प्रतिशत की उछाल दिखी. इसके बाद मारुति सुजुकी का स्टॉक 2.32 प्रतिशत उछला. IndusInd बैंक के शेयर में 1.97 प्रतिशत की मजबूत दिखी, जबकि Eternal के स्टॉक्स 1.72 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं एक्सिस बैंक के शेयर में 1.53 प्रतिशत की तेजी दिखी.

नेस्ले इंडिया के शेयर में 1.19 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 1.14 प्रतिशत जबकि बजाज फिनर्सव 0.53 प्रतिशत नीचे फिसल गया. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वो कौन से फैक्टर्स है जो शुक्रवार को पूरी तरह से बाजार पर हावी है, और निवेशक क्या सोचकर पैसे लगा रहे हैं?

वैश्विक संकेत

अमेरिकी बाजार में बढ़त ने ग्लोबल बाजार में साकारात्मक रुझान दिया है. निवेशक अब टैरिफ की दरों में एक तरफ जहां रियायत की उम्मीद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने उन्हें बाजार को लेकर आशावादी बनाया है. इन साकारात्मक संकेतों से एशियाई बाजार में  तेजी दिखी और दलाल स्ट्रीट में भरोसा पैदा किया

भारत-अमेरिका डील

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से हाल में दिया गया भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान ने बाजार को बूस्ट करने का काम किया है. भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ के चलते जो तनाव पैदा हुआ था, उसमें ट्रंप के इस बयान ने काफी भरोसा पैदा किया है.

कच्चे तेल की कीमतों में कमी, विदेश निवेशकों की वापसी

विदेश संस्थागत निवेशकों वापसी भी काफी महत्वपूर्ण है. लगातार 11 सत्रों में FII से 37,375 करोड़ रुपये की पर्याप्त आवक ने बाजार को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया है. इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, घरेलू मांग में रिकवरी और ब्जाज दर में कटौती ने महत्वपूर्ण भूमिकि निभाई. यही वजह है कि अप्रैल में पहलगाम अटैक, टैरिफ तनाव के बावजूद निफ्टी 4 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 437 प्वाइंट चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 42400 के गया पार

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर

वीडियोज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget