एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान तनाव से बेपरवाह भारतीय बाजार, 700 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25000 के पार

Stock Market News: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 20 मई 2025 को स्टॉक मार्केट शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स सुबह करीब साढ़े नौ बजे 228 अंक उछला.

Stock Market Today: इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव देखा जा रहा है. लेकिन, भारतीय शेयर बाजार पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 20 मई 2025 को स्टॉक मार्केट शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स सुबह करीब साढ़े नौ बजे 228 अंक उछला. उसके बाद सेंसेक्स और 700 अंक चढ़ गया. जबकि एनएसई पर निफ्टी 50 भी 36.45 अंक ऊपर चढ़कर 24,829.70 पर खुला है और उसके बाद 25000 के पार कर गया. 

इन स्टॉक्स में आयी तेजी

आज जिन स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है उनमें टॉप गेनर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा है. इसके शेयर में 1.01 प्रतिशत की उछाल है. इसके बाद भारतीय एयरटेल 0.71 प्रतिशत, Eternal 0.71 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.57 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.61 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है.

इसी तरह आज जिन स्कॉक्स में गिरावट आयी है, उनमें इंडसइंड बैंक के शेयर 0.90 प्रतिशत फिसला है. बजाज फाइनेंस 0.49 प्रतिशत, टेक महिन्द्रा 0.37 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.21 प्रतिशत और कोटक महिन्द्र के शेयर 0.21 प्रतिशत नीचे चला गया.

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा. डाउ जोन्स में करीब 200 अंकों की गिरावट आयी. जापान का निक्केई 0.27 प्रतिशत उछला तो वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.014 प्रतिशत फिसल गया. ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.37 प्रतिशत नीचे चला गया.

एक दिन पहले गिरावट

इससे पहले गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में BSE सेंसेक्स 82.79 प्वाइंट यानी 0.10 प्रतिशत फिसलकर 81,361.87 पर बंद हुआ. हालांकि, कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 81,583.94 अंक तक गया था और नीचे में 81,191.04 अंक तक आया.

पचास शेयरों पर आधारित NSE निफ्टी 18.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,793.25 अंक पर बंद हुआ. जियोजीत इन्वेस्टमेंट रिसर्च चीफ विनोद नायर का कहना है कि भारतीय शेयर सूचकांक में नकारात्मक रुख के साथ सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में अमेरिका की संभावित भागीदारी को लेकर चिंताओं के कारण दुनियाभर में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं.

नायर ने कहा कि फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को यथावत रखने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. मुद्रास्फीति के लगातार ऊंचा होने और धीमी आर्थिक वृद्धि के संकेत का असर सॉफ्टवेयर निर्यात से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर पड़ा.

ये भी पढ़ें: ईरान से जंग की आग में और तेज चमका इजरायल का शेयर बाजार, जानें क्या है बड़ी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR, मुंबई-बेंगलुरु ही नहीं, छोटे शहरों में भी इंस्टेंट फूड की बिक्री तेज
LPG संकट का सीधा असर: Amazon पर रेडी-टू-ईट और पैकेज्ड फूड की मांग में 15% उछाल, किचन से शॉपिंग पैटर्न तक बड़ा बदलाव
रॉकेट बनने को तैयार यह डिफेंस शेयर! गोल्डमैन सैक्स ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना भाग सकता है यह स्टॉक..
रॉकेट बनने को तैयार यह डिफेंस शेयर! गोल्डमैन सैक्स ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना भाग सकता है यह स्टॉक...
ईरान टेंशन के बीच 633 अंक चढ़कर सेंसेक्स बंद, निफ्टी 23700 के ऊपर, कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल
ईरान टेंशन के बीच 633 अंक चढ़कर सेंसेक्स बंद, निफ्टी 23700 के ऊपर, कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल
सोना क्यों रहता है हमेशा चांदी से महंगा? कीमतों के इस बड़े फर्क के पीछे छिपे हैं ये चौंकाने वाले कारण, जानें डिटेल
सोना क्यों रहता है हमेशा चांदी से महंगा? कीमतों के इस बड़े फर्क के पीछे छिपे हैं ये चौंकाने वाले कारण, जानें डिटेल

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget