एक्सप्लोरर

Stock Market Today: बड़ी गिरावट के बाद तेजी से उठा शेयर बाजार, 400 अंक उछला सेंसेक्स, रॉकेट बने ये शेयर

Stock Market Today: बुधवार 14 मई 2025 को सेंसेक्स सुबह करीब सवा नौ बजे 175 अंक ऊपर चढ़कर यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 81,323.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Stock Market Today: वैश्विक बाजार में मिलेजुले रुख के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. बुधवार 14 मई 2025 को सेंसेक्स सुबह करीब सवा नौ बजे 175 अंक ऊपर चढ़कर यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 81,323.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. लेकिन, फिर सेंसेक्स 400 अंक और ऊपर चढ़ गया. जबकि निफ्टी 51.55 प्वाइंट यानी 0.21 प्रतिशत उछलकर 24,629.90 के स्तर पर खुला और उसके बाद और बढ़कर 24,700 के करीब पहुंच गया. बाजार खुलने के साथ ही मेटल के शेयरों में शानदर उछाल दिख रहा है.

स्टॉल अथॉरिटी ऑफ इंडिया के शेयर करीब 1.5 प्रतिशत ऊपर चढ़ गए. इसके अलावा, Garden Reach के शेयरों में भी 10 प्रतिशत का उछाल दिखा है. दूसरी तरफ टाटा मोटर्स के शेयर 3 प्रतिशत नीचे लुढ़क गए.  

एशियाई बाजार में मिलाजुला रुख

एशियाई बाजार का हाल बुधवार को मिलाजुला रहा. जापान के निक्केई 225 अंक यानी 0.57 प्रतिशत फिसल गया तो वहीं टॉफिक्स भी 1.05 प्रतिशथ नीचे आ गया. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.67 प्रतिशत और कोसडैक 0.05 प्रतिशत ऊपर चढ़कर स्थर बना रहा. हांगकांग का हैंगसेंग का इंडेक्स 1.16 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी 200 बेंचमार्क 0.1 प्रतिशत नीचे गिर गया.

एक दिन पहले बड़ी गिरावट

गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट दिखी और बीएसई सेंसेक्स 1282 प्वाइंट नीचे लुढ़क गया. 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,281.68 अंक यानी 1.55% का गोता लगाते हुए 81,148.22 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय ये 1,386.21 अंक तक लुढ़क गया था. सेंसेक्स के शेयरों में 25 नुकसान में जबकि पांच लाभ में रहे. आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा. 

फायदे में रहे अडानी पोर्ट और बजाज फाइनेंस

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 346.35 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,578.35 अंक पर बंद हुआ.  सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस में 3.54 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा पावर ग्रिड, इटर्नल, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, मारुति, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे आए. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में... सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने पाकिस्तान को किनारा कर इस मुस्लिम देश से की 142 अरब की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget