एक्सप्लोरर

शेयर मार्केट में पैसा किन सावधानियों के साथ लगाना चाहिए, जानें Useful Tips

यहां पर आपको शेयर बाजार से जुड़ी सभी तरह की सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. स्टॉक मार्केट में मुनाफा कमाने और नुकसान से बचने में ये आपके बेहद काम आएंगी.

नई दिल्लीः शेयर बाजार में निवेश करना बच्चों का खेल नहीं है और ये काम आसान भी नहीं है. स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आपको कुछ बेसिक बातों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि इस इंवेस्टमेंट के जरिए आपको मुनाफा कमाने और पैसे बनाने का मौका मिले तो यहां हम कुछ ऐसी बातों को बता रहे हैं जिन्हें शेयर बाजार का गुरु मंत्र आप मान सकते हैं. शेयर बाजार में पैसा लगाते समय अगर आप इन बातों को अपनाएंगे तो आप अच्छा रिटर्न भी पाएंगे और घाटे से भी बचेंगे.

शेयर बाजार के कुछ नियम या सावधानियां हैं जिन्हें अपनाकर आप इस क्षेत्र के अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं, जानें

ट्रेडिंग प्लान या स्ट्रेटेजी जरूर बनाएंः स्टॉक मार्केट में निवेश करना है तो आपको सबसे पहले एक ट्रेडिंग प्लान बनाना चाहिए जो आपकी सारी जरूरतों, लक्ष्यों, उम्मीदों को कवर करता हो और मुनाफे की रणनीति के तौर पर काम करे. इसके तहत आपको इन बातों पर ध्यान रखना चाहिए जैसे-

  • कितने समय का निवेश करना है-लॉन्ग टर्म या शॉर्ट टर्म
  • कितना पैसा लगा सकते हैं-कितना रिस्क ले सकते हैं
  • कैपिटल एलोकेशन कितना कर सकते हैं
पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन लाएंः पोर्टफोलियो का अर्थ है कि आप शेयर बाजार में अलग अलग तरह की कंपनियों, सेक्टर्स के शेयरों पर दांव लगाएं. अपने पोर्टफोलियो में एक ही तरह की कंपनियों, एक ही तरह के सेक्टर्स की भरमार न करें बल्कि इसे डाइवर्सिफाइड यानी विविधता से भरपूर रखें. शेयर मार्केट में पैसा किन सावधानियों के साथ लगाना चाहिए, जानें Useful Tips

स्टॉपलॉस का ध्यान रखें: आपने चाहे कितना ही पैसा शेयर बाजार में लगा रखा हो और चाहे कितने ही मुनाफे पर बैठे हों, स्टॉपलॉस का ध्यान जरूर रखेंगे. स्टॉपलॉस का अर्थ है कि आप कितने तक का नुकसान उठाकर किसी शेयर में बने रह सकते हैं. आपने किसी खास शेयर के लिए रिस्क उठाने की लिमिट तय कर रखी हो तो फिर उसका स्टॉपलॉस तय कर लें और उस लेवल पर आने के बाद शेयर से निकल जाएं. शेयरों में रेगुलर ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स स्टॉपलॉस की अहमियत अच्छी तरह समझते हैं और जानते हैं कि इसके जरिए वो बड़े नुकसान से बचे रह सकते हैं.

संतुलित और अनुशासित रहेंः शेयर बाजार में निवेश करते समय संयम और अनुशासन बेहद जरूरी है और इसके बिना आप सक्सेसफुल ट्रेडिंग नहीं कर सकते. अपने पोर्टफोलियो को समय समय पर मैनेज करते रहें और किसी भी शेयर के अचानक उछाल से प्रभावित न हो जाएं तब तक उसके फंडामेंटल ठीक न हों. अनुशासन से अर्थ है कि जो आपका ट्रेड है वो एक बैलेंस्ड रूप में चले और इसमें नियमित अंतराल पर आप बदलाव या अपग्रेड करते रहें.

ट्रेडिंग और इंवेस्टमेंट के बीच फर्क बनाए रखेंः एक बात जरूर ध्यान रखें कि आप ट्रेडर हैं या इंवेस्टर इसको लेकर कंफ्यूजन में ना रहें. आपको ट्रेडिंग करनी है तो आप रिस्क लेने की क्षमता भी बनाकर रखें और अगर आप इंवेस्ट कर रहे हैं तो जोखिम जितना उठा सकते हैं उसका आकलन पहले ही करके रखें. इंवेस्टमेंट और ट्रेडिंग को मिक्स न करें वर्ना आपको घाटा उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें

लिक्विड फंड से लोग निकाल रहे हैं पैसा, रिटर्न घटने से निवेशक अब दूसरे विकल्पों की ओर

EPF बैलेंस करना चाहते हैं चेक तो अपनाएं ये बेहद आसान 4 तरीके,  कुछ ही सेकेंड्स में मिल जाएगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget