कोरोना वायरस की दहशत से शेयर बाजार में हाहाकार, इस हफ्ते इन शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा गिरावट
कोरोना वायरस की दहशत ने अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों को अपनी चपेट में ले लिया है, आज घरेलू शेयर बाजार में 1300 अंकों के करीब की गिरावट देखी गई. निफ्टी तो 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया.

कोरोना वायरस की चिंता अब भारतीय स्टॉक मार्केट तक पहुंच गई है. घरेलू बाजार में हाहाकार मचा हुआ है और आज सेंसेक्स में करीब 1300 अंकों की गिरावट देखी है. निफ्टी 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर 11,300 के नीचे फिसल गया है और डॉलर के मुकाबले रुपया 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है. आज की गिरावट में निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं.
दरअसल इक्रा ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते कई देशों में ट्रैवल बैन के चलते भारतीय एयरलाइन कंपनियों को नुकसान होगा जिसके बाद आज एविएशन कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई है.
इस हफ्ते अगर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों की बात की जाए तो इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है और इनके मार्केट कैप में सबसे ज्यादा कमी आई है.
अदानी गैस लिमिटेड में इस हफ्ते 24.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर 194 रुपये से घटकर 125.30 रुपये तक के निचले स्तर इस हफ्ते दिखा चुका है.
इस हफ्ते अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड में 23.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
इसके अलावा जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 22.19 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार देखा गया और आज भी इस शेयर में गिरावट के साथ कारोबार देखा गया है.
आलोक इंडस्ट्रीज में 22.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
वहीं अदानी ग्रीन एनर्जी में 19.55 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार देखा गया है और इस हफ्ते ये शेयर लाल निशान में रहा.
(निफ्टी का चार्ट-Source-Nse india) हैवीवेट शेयरों में इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट
इस हफ्ते कई हैवीवेट शेयरों में भारी गिरावट देखी गई जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर एचडीएफसी जैसे दिग्गजों का नाम शमिल है. इस हफ्ते अगर दिग्गजो में गिरावट वाले शेयरों की बात की जाए तो रिलायंस इंडस्ट्रीज में 9.58 फीसदी की गिरावट देखी गई और टाटा कंसल्टेंसी में 5.15 फीसदी की गिरावट देखी गई है.
एचडीएफसी बैंक में 3.29 फीसदी की गिरावट रही और एचयूएल में इस हफ्ते 1.94 फीसदी की गिरावट रही है.
कोरोना वायरस के कंपनियों के कारोबार पर असर के चलते आईटी कंपनियों के शेयरों पर भी निगेटिव प्रभाव देखा जा रहा है. कुल मिलाकर कोरोना वायरस के चलते अमेरिकी शेयर बाजार से लेकर एशियाई शेयर बाजारो में दहशत छाई हुई है और चीनी बाजार तो भारी-भरकम गिरावट का सामना कर ही रहे हैं.
Source: IOCL



























