एक्सप्लोरर

बाजार में दिखी रिकॉर्ड तेजीः पहली बार निफ्टी 9300 के पार बंद हुआ

नई दिल्लीः भारतीय घरेलू बाजारों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. घरेलू बाजार के इतिहास में निफ्टी ने पहली बार 9300 का स्तर पार करके बंद दिया है. बाजार नए शिखर पर बंद हुआ जिसके बाद आज का दिन कारोबार के लिहाज से बहुत बढ़िया साबित हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. ट्रेडिंग खत्म होते समय निफ्टी 9300 के ऊपर और सेंसेक्स 29950 के करीब बंद हुआ.

क्यों आई बाजार में तेजी? ग्लोबल बाजारों से मिल रहे संकेतों के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज ऐतिहासिक ऊंचाई दिखाने में कामयाब रहा और पहली बार 9300 का स्तर छू पाया. वहीं आज सेंसेक्स भी 250 अंकों से ज्यादा उछला. कल रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई दूसरी कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से भी आज बाजार को सपोर्ट मिला और दिन भर बाजारों में शानदार खरीदारी देखी गई. कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 287.4 अंक यानि 1 फीसदी की तेजी के साथ 29,943 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 89 अंक यानि 1 फीसदी की उछाल के साथ 9,306.6 के स्तर पर बंद हुआ है.

2504201702_HC_Stock_Market_Intraday-600

सेगमेंटवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के हरे निशान के साथ बंद हुए हैं. आज एफएमसीजी में 1.80 फीसदी और रियलटी में 1.51 फीसदी की तेजी रही. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 1.68 फीसदी ऊपर बंद हुए और एनर्जी शेयरों में 1.09 फीसदी की मजबूती के साथ बंद मिला है. इसके अलावा ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में क्रमशः 1.12-1.14 फीसदी की उछाल के साथ बंद मिला है.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही जिसमें से बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत होकर और निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.75 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़कर बंद हुआ है. वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से सिर्फ 12 शेयर ही गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए जबकि 37 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला है. 1 शेयर अंबुजा सीमेंट सपाट कारोबार के साथ बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल 4.76 फीसदी और एक्सिस बैंक 3.90 फीसदी ऊपर बंद हुए. बीपीसीएल 3.55 फीसदी और एमएंडएम 3.35 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए हैं. आईओसी 3.31 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प 2.98 फीसदी की उछाल दिखाकर बंद होने में कामयाब रहे हैं. भारती एयरटेल 2.52 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हो पाए हैं.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाटा पावर 1.10 फीसदी, सिप्ला 0.94 फीसदी, टीसीएस 0.78 फीसदी और एनटीपीसी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हो पाए हैं. अरबिंदो फार्मा में 0.71 फीसदी और गेल में 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद मिला है. एचसीएल टेक 0.19 फीसदी और आयशर मोटर्स में 0.14 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लाख रुपए में एक कप चाय! इस कैफे में मिलती है दुनिया की सबसे महंगी Tea
1 लाख रुपए में एक कप चाय! इस कैफे में मिलती है दुनिया की सबसे महंगी Tea
कर्मचारियों के वजन पर 2357 करोड़ खर्च कर रहा ये बैंक, खिला रहा वेट लॉस वाली दवाएं
कर्मचारियों के वजन पर 2357 करोड़ खर्च कर रहा ये बैंक, खिला रहा वेट लॉस वाली दवाएं
Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?
Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?
Tarun Tejpal: दिल्ली-उत्तराखंड में जमीन, प्राइवेट कंपनी में हिस्सेदारी, कितने अमीर हैं तरुण तेजपाल?
दिल्ली-उत्तराखंड में जमीन, प्राइवेट कंपनी में हिस्सेदारी, कितने अमीर हैं तरुण तेजपाल?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget