एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में शानदार उछालः सेंसेक्स 222 अंक ऊपर 31,814 पर बंद, निफ्टी बढ़ा 10,000 की तरफ

सेंसेक्स में जहां 200 से ज्यादा अंकों का उछाल देखा गया है वहीं निफ्टी फिर से दस हजारी होने की तरफ बढ़ रहा है. उम्मीद है कि अगले हफ्ते त्यौहारी सीजन होने के चलते निवेशकों की खरीदारी में तेजी आएगी.

नई दिल्लीः दीवाली से पहले वाले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शेयर बाजार ने शानदार उछाल दिखाया है. बाजार में विदेश निवेशकों की अच्छी खरीदारी से घरेलू बाजार में भी अच्छा उछाल देखा गया. कल अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी से आज ग्लोबल बाजार भी ऊपर चढ़े थे जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखा गया.

सेंसेक्स में जहां 200 से ज्यादा अंकों का उछाल देखा गया है वहीं निफ्टी फिर से दस हजारी होने की तरफ बढ़ रहा है. उम्मीद है कि अगले हफ्ते त्यौहारी सीजन होने के चलते निवेशकों की खरीदारी में तेजी आएगी.

कारोबार बंद होते समय बीएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 222.19 अंक यानी 0.70 फीसदी की उछाल के साथ 31,814.22 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 91.00 अंक यानी करीब 1 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 9,979.70 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल प्रदर्शन आज देखें तो बाजार में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा 3.14 फीसदी की तेजी मेटल शेयरों में देखी गई और इसके बाद पीएसयू शेयरों में 2.07 फीसदी का उछाल देखा गया. सीपीएसई और एनर्जी शेयरों में 1.83 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है. आईटी सेक्टर में 1.24 फीसदी और इंफ्रा शेयरों में 1.02 फीसदी की मजबूती पर कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से सिर्फ 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं और बाकी 41 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज चढ़ने वाले शेयरों में गेल का शेयर 5.83 फीसदी, टाटा स्टील 4.92 फीसदी, हिंडाल्को 4.47 फीसदी, सन फार्मा 3.55 फीसदी और बजाज फाइनेंस 3.20 फीसदी की उछाल के साथ बंद हो पाए हैं.

आज निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल 1.30 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.10 फीसदी, एचडीएफसी 0.60 फीसदी और डॉ रेड्डीज का शेयर 0.51 फीसदी नीचे बंद हुआ है.

भारत की आर्थिक वृद्धि में गिरावट अस्थायी: विश्व बैंक ने जताया भरोसा देश के अमीरों की दौलत और बढ़ी, मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल सबसे अमीर भारतीय: फोर्ब्स जानिए- SBI के ATM से निकासी पर कितने चार्ज लगते हैं, कितनी बार है मुफ्त जल्द आएंगे 100 रुपये के नए डिजाइन वाले नोट, अप्रैल तक शुरू होगी छपाई भारत की आर्थिक वृद्धि में गिरावट अस्थायी: विश्व बैंक ने जताया भरोसा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम
एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम
सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 7% तक का ब्याज, यह बैंक अपने ग्राहकों काे करा रहा बंपर मुनाफा
सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 7% तक का ब्याज, यह बैंक अपने ग्राहकों काे करा रहा बंपर मुनाफा
कितनी गाड़ियां बिना बीमा, सुप्रीम कोर्ट फिक्रमंद, 'नो इंश्योरेंस-नो फ्यूल' अब जरूरी क्यों?
कितनी गाड़ियां बिना बीमा, सुप्रीम कोर्ट फिक्रमंद, 'नो इंश्योरेंस-नो फ्यूल' अब जरूरी क्यों?
UPI पूरी तरह फ्री नहीं, किसी को तो उठानी होगी लागत- RBI गवर्नर का बड़ा बयान
UPI पूरी तरह फ्री नहीं, किसी को तो उठानी होगी लागत- RBI गवर्नर का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget