एक्सप्लोरर

शुरुआती कारोबार में 190 अंक की उछाल के साथ सेंसेक्स 33,000 के पार

ऑटो, कंज्यूमर ड्यरेबल्स शेयरों और ऑटो सेक्टर की अगुवाई में अलग-अलग क्षेत्रों के इंडेक्स में तेजी देखी गई. स्टॉक ब्रोकर्स ने कहा कि रिटेल और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीदारी और दूसरे एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के चलते घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला.

नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों में मजबूती का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला और रिटेल और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीदारी के चलते आज शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 33,000 के पार खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10,200 के स्तर पर पहुंच गया. कल के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 352.03 अंक की बढ़त देखी गई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज शुरुआती दौर में 60.65 अंक यानी 0.59 फीसदी चढ़कर 10,227.35 अंक पर पहुंच गया. एशियाई बाजारों की भी मजबूत शुरुआत एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सूचकांक 1.22 फीसदी बढ़ा जबकि हॉन्गकॉन्ग के हेंगसेंग इंडेक्स में शुरुआती कारोबार में 0.57 फीसदी की बढ़त दिखी. हालांकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.08 फीसदी नीचे रहा. दोपहर 12:05 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 256.88 अंक यानी 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 33,206.09 पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 77.80 अंक यानी 0.77 फीसदी की उछाल के साथ 10,244.50 पर कारोबार कर रहा था. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयर पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 190.36 अंक यानी 0.57 फीसदी बढ़कर 33,139.57 अंक पर पहुंच गया. ऑटो, कंज्यूमर ड्यरेबल्स शेयरों और ऑटो सेक्टर की अगुवाई में अलग-अलग क्षेत्रों के इंडेक्स में तेजी देखी गई. स्टॉक ब्रोकर्स ने कहा कि रिटेल और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीदारी और दूसरे एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के चलते घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला. निफ्टी में शुरुआती कारोबार में चढ़ने वाले शेयर टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, बजाज आटो, विप्रो, टीसीएस, सिप्ला में 1.68 फीसदी तक की बढ़त देखी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget