एक्सप्लोरर

Stock Market: मजबूती के साथ खुला बाजार, 1500 पॉइंट ऊपर सेंसेक्स, 8000 के पार निफ्टी

Stock Market में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है और आज एशियाई बाजारों में भी मजबूती दिखी. इसका असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा.

नई दिल्लीः आज शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है और इसका बाजार को सहारा मिलता दिख रहा है. हालांकि शेयर बाजार के लिए सोमवार को तो ब्लैक मनडे साबित हुआ ही था और स्टॉक मार्केट में निवेशकों को कल 14.22 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी. कैसे खुला बाजार आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 954 अंकों की तेजी पर खुला शुरुआत में 1500 पॉइंट ऊपर दिख रहा था. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी बढ़त के साथ 8000 के पार चला गया है. शुरुआत में बाजार निफ्टी 7848.30 पर खुला और इसने शुरुआत में ही 8036.95 का ऊपरी स्तर बनाया और सेंसेक्स में शुरुआत में 1500 पॉइंट की तेजी के बाद बढ़त कुछ कम हुई और ये 1312 अंक की तेजी के साथ 5 फीसदी ऊपर 27,293.73 पर कारोबार कर रहा था. सोमवार को फेड के बयान से बाजारों में तेजी फेडरल रिजर्व ने कहा है कि बाजार की राहत के लिए कई तरह के कदम उठाए जाएंगे. यूएस फेड ने हर तरह की राहत देने की बात कही है और कहा है कि चाहे जो भी परिस्थिति आएगी उसका सामना किया जाएगा और बाजार को सहारा दिया जाएगा. सोमवार को करीब 4000 पॉइंट गिरा था सेंसेक्स सेंसेक्स के सोमवार को लगभग 4,000 अंक गिरकर बंद होने से शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. बीएसई सेंसेक्स 3,934.72 अंक यानी 13.15 फीसदी लुढ़ककर 25,981.24 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 1,135.20 अंक यानी 12.98 फीसद गिरकर 7,610.25 पर आ गया. यह शेयर बाजारों में एक दिन में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. इसके बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,22,207.01 करोड़ रुपये घटकर 1,01,86,936.28 करोड़ रुपये रह गया. रुपये की हल्की तेजी के साथ शुरुआत आज के कारोबार में रुपये की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. डॉलर के मुकाबले रुपया 76.07 पर खुला है और कल ये अपने ऑलटाइम लो 76.30 पर बंद हुआ था. इस तरह रुपये में आज 23 पैसे की तेजी के साथ शुरुआत हुई है. क्यों टूट रहा है शेयर बाजार विश्व में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते ग्लोबल बाजारों तो टूट ही रहे हैं, भारतीय घरेलू बाजार भी दिन प्रतिदिन बड़ा गोता लगा रहे हैं. कल घरेलू बाजार में लोअर सर्किट लगा था और 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद कर दी गई थी. इतिहास में पहली बार एक ही महीने में दो बार बाजार में लोअर सर्किट लगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Price: सोने के साथ पिछले 18 सालों में ऐसा नहीं हुआ, जो जून में हुआ, 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज
सोने के साथ पिछले 18 सालों में ऐसा नहीं हुआ, जो जून में हुआ, 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज
सरकार ने PNB-SBI और केनरा बैंक के विलय को दी मंजूरी? क्या इन बैंकों में है आपका खाता? पढ़ लें ये जरूरी खबर
Bank Merger: सरकार ने PNB-SBI और केनरा बैंक के विलय को दी मंजूरी? क्या इन बैंकों में है आपका खाता? पढ़ लें ये जरूरी खबर
E20 पेट्रोल डलवाया तो अब आप खुद जिम्मेदार हैं, सरकार ने खड़े किए हाथ? पेट्रोल पंप पर लग गए हॉर्डिंग्स!
E20 पेट्रोल डलवाया तो अब आप खुद जिम्मेदार हैं, सरकार ने खड़े किए हाथ? पेट्रोल पंप पर लग गए हॉर्डिंग्स!
ITR Filing: अगर आप अपना आईटीआर फाइल ही न करें तो क्या होगा? क्या फिर भी लगेगी पेनाल्टी, जान लीजिए सच
अगर आप अपना ITR फाइल ही न करें तो क्या होगा? क्या फिर भी लगेगी पेनाल्टी, जान लीजिए सच

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा? रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत में फिर से ऊर्जा संकट, स्टॉक में कितने दिनों का बचा कच्चा तेल? हैरान करने वाली आयी रिपोर्ट
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget