एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 425 अंक टूटा, Nifty 114 पॉइंट फिसलकर 17250 के नीचे

Stock Market Opening: रिटेल महंगाई दर के 3 महीने के उच्च स्तर पर आने के बाद घरेलू बाजार में इसका कुछ असर आने की आशंका थी और आज सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के साथ ही शुरुआत देखने को मिली है.  

Stock Market Opening Today: ग्लोबल बाजारों में कमजोरी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी देखा गया और सेंसेक्स तथा निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ खुले हैं. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स ओपनिंग मिनट में ही 425.21 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के बाद 57,858.21 पर कारोबार कर रहा है और ये 57,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ चुका है. बाजार खुलने के 15 मिनट के भीतर ही निफ्टी में 106 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है और ये 0.61 फीसदी की गिरावट के बाद 17262 पर कारोबार कर रहा है. 

क्या है बाजार में गिरावट का कारण
कल ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से पहली मौत की खबर ने यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट लाने का काम किया और इसके डर से ग्लोबल बाजार भी अछूते नहीं रहे. घरेलू शेयर बाजार पर भी इसका असर देखा गया. 

EPFO News: 23.34 करोड़ ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को खुशखबरी, सरकार ने दिया ब्याज का पैसा, अपना बैलेंस ऐसे चेक करें

बाजार के टॉप गेनर्स/टॉप लूजर्स
निफ्टी के 50 शेयरों की बात करें तो 30 शेयरों में गिरावट है और 20 शेयरो में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. बाजार खुलने के 15 मिनट के अंदर सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो पावर ग्रिड 1.69 फीसदी, सिप्ला 1.53 फीसदी और डॉ रेड्डीज 1.07 फीसदी की तेजी पर हैं. हिंडाल्को 0.71 फीसदी और सन फार्मा 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Petrol Diesel Price Today 14 December 2021: दिल्ली-मुंबई, भोपाल-लखनऊ, नोएडा समेत अपने शहर में जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट

गिरने वाले शेयर्स
टाटा मोटर्स 1.42 फीसदी, एचडीएफसी 1.31 फीसदी और बजाज फाइनेंस 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. आयशर मोटर्स 0.99 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड दिखा रहे हैं.

एशियाई बाजारों और एसजीएक्स निफ्टी में कैसा रहा ट्रेड
SGX Nifty में आज सुबह 9 बजे के आसपास 160 अंकों की गिरावट देखी जा रही है और ये 17308.50 पर ट्रेड कर रहा है. आज एशियाई बाजारों में भी जबरस्त गिरावट देखी जा रही है और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्केई 186 अंक टूटा है और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग करीब 300 अंक टूटकर ट्रेड कर रहा है. शंघाई और कोस्पी भी नीचे हैं और ताइवान इंडेक्स 174 पॉइंट टूटकर कारोबार कर रहा है.   

कल कैसा रहा था बाजार में हाल
कल के कारोबार में बीसएई का सेंसेक्स 503.25 अंक यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 58,283.42 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 143.05 अंक लुढ़कर 17,368.25 के स्तर पर बंद हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation News: अगर अब तेल और LPG की सप्लाई रुकी तो भारत पर क्या होगा असर? फिर उठाना पड़ेगा जोखिम!
अगर अब तेल और LPG की सप्लाई रुकी तो भारत पर क्या होगा असर? फिर उठाना पड़ेगा जोखिम!
Strait of Hormuz: ईरान के इस कदम से और बढ़ेगी महंगाई, हर साल $40 बिलियन कमाने का बना लिया प्लान, संकट में कई देश
ईरान के इस कदम से और बढ़ेगी महंगाई, हर साल $40 बिलियन कमाने का बना लिया प्लान, संकट में कई देश
Mango Export: हवाई जहाज छोड़ समुद्र से विदेश भेजे जा रहे आम, इस ट्रिक से कैसे मालामाल होंगे किसान?
Mango Export: हवाई जहाज छोड़ समुद्र से विदेश भेजे जा रहे आम, इस ट्रिक से कैसे मालामाल होंगे किसान?
देश में इस खदान से हर साल निकलेगा 400 किलो सोना, 2 टन गोल्ड भी उगलेगी ये माइन, याद आया KGF
देश में इस खदान से हर साल निकलेगा 400 किलो सोना, 2 टन गोल्ड भी उगलेगी ये माइन, याद आया KGF

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget