एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: भारी गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 500 अंक टूटकर 59,000 के नीचे, Nifty 17600 के करीब

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Stock Market) में आज भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है और ओपनिंग के 10 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स (Sensex) 700 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है और प्री-ओपनिंग में ही सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूट गया था. शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी जा रही है और आज भी बाजार के लिए सेंटीमेंट अच्छा रहने के संकेत नहीं हैं. 

कैसे खुला बाजार
शेयर बाजार में आज सेंसेक्स में 1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 507.35 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 58,957 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में 143 अंक की गिरावट के बाद 17613 पर कारोबार खुला है. 

शुरुआती 10 मिनट में 700 अंक टूटा सेंसेक्स
ओपनिंग के बाद शुरुआती 10 मिनट में सेंसेक्स 706.65  अंक यानी 1.19 फीसदी से ज्यादा टूटकर 58,757.97 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 227 अंक टूटकर 1.28 फीसदी फिसल चुका है. इसमें 17529 के लेवल देखे जा रहे हैं.

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों को देखें
सबसे ज्यादा गिरने वाले हैवीवेट्स में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 3.38 फीसदी नीचे है. टेक महिंद्रा में 3.35 फीसदी की गिरावट है और बजाज फिनसर्व 3.32 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. डीवीज लैब में 2.66 फीसदी और कोल इंडिया में 2.60 फीसदी की गिरावट है. 

ये शेयर जगा रहे हैं उम्मीद
चौतरफा गिरावट के बीच जो शेयर हरियाली दिखा रहे हैं उनमें पावरग्रिड, एचयूएल, एनटीपीसी के साथ मारुति और हीरो मोटोकॉर्प के स्टॉक हैं. गिरते बाजार में भी ये शेयर बमुश्किल 1.56 फीसदी से 0.4 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहे हैं. 

Stock Market Opening: भारी गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 500 अंक टूटकर 59,000 के नीचे, Nifty 17600 के करीब

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें
आज एफएमसीजी के अलावा बाकी सभी निफ्टी इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.46-1.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है. 

Bank Nifty भी करीब 500 अंक टूटा
बैंक निफ्टी में 473 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के बाद 37376 के लेवल पर कारोबार हो रहा है. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट के लाल निशान में कारोबार हो रहा है.

निफ्टी के शेयरों का हाल
निफ्टी में 50 शेयरों में से 40 में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है और 10 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. 

प्री-ओपनिंग में बाजार
बीएसई का सेंसेक्स 425.25 अंक यानी 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 59,039.37 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में 143 अंकों की गिरावट के बाद 17613 पर कारोबार देखा जा रहा था. 

ये भी पढ़ें

WhatsApp से ऐसे करें सुरक्षित UPI Payment, कंपनी ने दी जानकारी, आप भी जानें पूरा प्रोसेस

शेयर बाजारों में गिरावट से तीन दिन में सेंसेक्स 1800 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के 6.80 लाख करोड़ रुपये डूबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget