एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सधी हुई शुरुआत, FMCG और आईटी सेक्टर के शेयर चमके

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की आज सधी हुई शुरुआत हुई और भले ही बाजार की ओपनिंग में मिलेजुले लेवल देखे गए लेकिन बाजार कुछ सेक्टर के दम पर बढ़ने की पुरजोर कोशिश दिखा रहा है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार पर ग्लोबल बाजारों का असर देखा जा रहा है. स्टॉक मार्केट की शुरुआत में बैंक निफ्टी में गिरावट देखी जा रही है और ऑटो, पीएसयू बैंक जैसे सेक्टोरल इंडेक्स में भी कमजोरी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. आईटी शेयरों में तेजी के दम पर आईटी इंडेक्स में बढ़त देखी जा रही है और एफएमसीजी इंडेक्स भले ही गिरावट के साथ ओपन हुआ है लेकिन 5 मिनट के भीतर ही इस FMCG सेक्टर में आधा फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी जा चुकी है.

शेयर बाजार में अनोखा ट्रेड सिनेरियो

सुबह जब बाजार खुला तो बैंक निफ्टी गिरावट में था पर ओपनिंग के 15 मिनट बाद ही ये घूमकर तेजी के दौर में लौट आए हैं. वहीं एफएमसीजी सेक्टर में ब्रिटानिया तो तेज है लेकिन आईटीसी लगभग ऑलटाइम ऊंचाई के पास आ गया है. सुबह 9.30 बजे स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स 81,773.78 पर और निफ्टी 24,995.65 पर ट्रेड कर रहा है.

आज कैसी रही बाजार की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स एकदम सपाट ओपनिंग दिखा रहा है और नाममात्र के 6.83 अंक चढ़कर 81,928 पर खुला है. एनएसई का निफ्टी हालांकि मामूली गिरकर खुला है और 7.10 अंक गिरकर 25,034 पर ओपन हुआ है. निफ्टी में ओपनिंग के समय 1296 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 346 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों का अपडेट

ओएनजीसी में कच्चे तेल की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर कारोबार देखा जा रहा है. टाटा मोटर्स भी गिरावट दिखा रहा है और आज स्पष्ट रूप से एफएमसीजी बाजार को जोश दिला रहा है और आईटी इंडेक्स इसमें साथ दे रहा है.

कल किन स्तरों पर बंद हुआ था शेयर बाजार

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 361.75 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 81,921.29 पर बंद हुआ था. इसके अलावा निफ्टी50 में 104.70 अंक या 0.42 फीसदी की तेजी के बाद 25,041.10 पर बंद देखा गया.

कच्चे तेल के दाम में कल गिरावट के बाद अब सुधार

कच्चे तेल के दाम तीन साल के निचले स्तर पर गिरने के बाद अब स्थिर हो गए हैं. मंगलवार को 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 फीसदी बढ़कर 69.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WIT) क्रूड 0.61 फीसदी बढ़कर 66.15 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया था.

ये भी पढ़ें

Indigo: इंडिगो को चुकाना पड़ा 70 लाख रुपये का जुर्माना, ऐसा क्या हुआ जो एयरलाइन पर लगी थी पेनल्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
Stocks to Watch: मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
Gold- Silver Price Today: सोने में आई नरमी, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जान लें आज का नया रेट
Gold- Silver Price Today: सोने में आई नरमी, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जान लें आज का नया रेट
क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर
क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget