एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1466 अंक टूटकर 57367 पर खुला, निफ्टी 17200 के नीचे फिसला 

Stock Market Opening: सेंसेक्स करीब 1500 अंक नीचे और निफ्टी 370 पॉइंट की गिरावट पर खुला है. आईटी इंडेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला. आईटी, मेटल और बैंक इंडेक्स ने बाजार को नीचे खींचा है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज इतनी भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है कि दलाल स्ट्रीट लाल हो गई है. बाजार खुलने से पहले प्री-ओपनिंग में ही 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया था. सेंसेक्स आज करीब 1500 अंक नीचे और निफ्टी 370 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला है. आईटी इंडेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है. रुपया अपने ऑलटाइम लो 80.12 पर पहुंच गया है जो घबराहट को और भी बढ़ा रहा है.

कैसी हुई बाजार की ओपनिंग
बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1,466 अंक यानी 2.49 फीसदी की भारीभरकम गिरावट के साथ 57,367 पर खुला है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 370 अंक यानी 2.11 फीसदी की तेज गिरावट के साथ 17,188.65 पर खुला है और इस तरह 17200 के भी नीचे फिसल गया है. 

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
निफ्टी के 50 में से 50 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स के 30 में 30 शेयर गिरावट दिखा रहे हैं और बीएसई के सभी सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी 823 अंकों यानी 2.13 फीसदी टूटकर 38154 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी आईटी इंडेक्स में तो 4.20 फीसदी की जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है.  

आज के चढ़ने वाले-गिरने वाले शेयर
सेंसेक्स के शेयरों में सभी 30 के 30 शेयर लाल दायरे में हैं और निफ्टी के 50 में से 2 शेयर हरे निशान में लौट आए हैं. ये है ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज जो 0.92 फीसदी ऊपर हैं और अपोलो हॉस्पिटल्स जो 0.79 फीसदी चढ़ा है. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा टेक महिंद्रा 5.53 फीसदी नीचे है. इंफोसिस 4.35 फीसदी, एचसीएल टेक 3.87 फीसदी फिसला है. हिंडाल्को 3.67 फीसदी और विप्रो 3.10 फीसदी नीचे है.

सेक्टोरियल इंडेक्स की बुरी हालत
सभी सेक्टोरियल इंडेक्स जोरदार गिरावट पर हैं और आईटी इंडेक्स 4.20 फीसदी टूटा है. 2.51 फीसदी पीएसयू बैंक इंडेक्स में गिरावट है. 2.44 फीसदी की कमजोरी मेटल इंडेक्स में देखी जा रही है. बैंक निफ्टी और रियलटी इंडेक्स 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. ऑटो सेक्टर में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है. 

प्री-ओपनिंग में कैसी रही बाजार की चाल
आज के कारोबार में प्री-ओपन ट्रेड में भी लाल ही निशान छाया हुआ है. प्री-ओपन में ही बाजार 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है. बीएसई के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट है. प्री-ओपन में सेंसेक्स में 1500 अंक के करीब की गिरावट है.

ये भी पढ़ें

Reliance AGM 2022: रिलायंस की एजीएम आज, 5G लॉन्च से जियो के IPO तक, क्या ऐलान कर सकते हैं मुकेश अंबानी

Petrol Diesel Price: दिल्ली-मुंबई, पटना, जयपुर सहित आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget