एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की सुस्त ओपनिंग, निफ्टी की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स मामूली गिरकर ओपन

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज सपाट ओपनिंग के बाद बाजार ऊपर आने की कोशिश कर रहा है. चढ़ने और गिरने वाले शेयरों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजारों को आज ग्लोबल बाजार से कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है और स्टॉक मार्केट की ओपनिंग फ्लैट नोट पर हुई है. आज मारुति सुजुकी के नतीजे आने से पहले शेयर में हलचल देखी जा रही है और इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आधा फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

कैसे खुला बाजार

आज घरेलू शेयर बाजार की चाल बेहद सुस्त रही और निफ्टी लगभग सपाट खुला है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 42.73 अंक की मामूली गिरावट के साथ 60,087.98 पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी सिर्फ 1.95 अंक गिरकर 17,767.30 के लेवल पर ओपन हुआ है और सपाट शुरुआत दिखाई है. बाजार की शुरुआत में 780 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे और 450 के करीब शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही थी. एडवांस डेक्लाइन रेश्यो में चढ़ने वाले शेयरों का दबदबा था.

सेंसेक्स और निफ्टी की ताजा तस्वीर क्या है

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार हो रहा है और 14 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड देखा जा रहा है. वहीं निफ्टी के 50 में से 24 शेयरों में ही तेजी है और ये हरे निशान में बने हुए हैं, 26 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.

सेक्टोरल इंडेक्स का अपडेट

आज सेक्टोरल इंडेक्स में केवल ऑटो, आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और ये बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं गिरने वाले सेक्टर्स में 0.92 फीसदी की गिरावट मेटल शेयरों में देखी जा रही है. मीडिया शेयर 0.50 फीसदी और ऑयल एंड गैस शेयर 0.44 फीसदी की कमजोरी पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं अन्य गिरने वाले सेक्टर्स में बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है.

किन शेयरों में है उछाल

टीसीएस, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, एलएंडटी, नेस्ले, विप्रो, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और इंफोसिस के शेयरों में आज तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

आज कौन से शेयरों में है गिरावट

एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन, भारती एयरटे, एचयूएल, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

प्री-ओपनिंग में कैसी रही बाजार की चाल

आज स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में भी शेयर बाजार लगभग सपाट ही था. बीएसई का सेंसेक्स और निफ्टी मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहे थे और इसमें ज्यादा बदलाव मार्केट ओपनिंग के समय भी नहीं देखा गया है.

ये भी पढ़ें

Twitter Rule: एलन मस्क का फैसला, ऐसे ट्वीट्स को लेकर उठाया बड़ा कदम, इनकी घटेगी विजिबिलिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget