एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की तेजी पर शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 56,200 के पार, निफ्टी 16,700 के ऊपर

Stock Market Opening: कल बाजार की जबरदस्त गिरावट से आज राहत मिलती दिख रही है और इसमें आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

Stock Market Opening: कल की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार (Stock Market) में थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है. बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 420.92 अंक यानी 0.75 फीसदी की उछाल के साथ 56,242.93 पर कारोबार कर रहा है. एनएसई (NSE) के निफ्टी (Nifty) में करीब 150 अंकों की बढ़त के साथ 16773.15 पर कारोबार खुला है. 

निफ्टी की कैसी है चाल
आज के ट्रेड में निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और सिर्फ एक सिप्ला का शेयर ही मामूली गिरावट दर्ज करा रहा है. बैंक निफ्टी में 500 अंकों की तेजी देखी जा रही है और ये 509 पॉइंट चढ़कर 34950 के करीब आ गया है. 

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें
सेक्टरवार बाजार को देखें तो निफ्टी के मेटल, पीएसयू बैंक, रियलटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.25 फीसदी से 2 फीसदी के बीच ट्रेडिंग चल रही है और इसके साथ ही आईटी शेयर भी 1.5 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.  

निफ्टी के टॉप गेनर्स के बारे में जानें
एचसीएल टेक 2.60 फीसदी, टाइटन 2.53 फीसदी और टेक महिंद्रा 2.46 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं और इनके अलावा टाटा स्टील 2.43 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 2.32 फीसदी ऊपर कारोबार करते दिख रहे हैं. 

एशियाई बाजारों का कैसा है हाल
आज के ट्रेड में एशियाई बाजारों का हाल देखें तो ये कल से बेहतर नजर आ रहा है. जापान का निक्केई पूरे 2 फीसदी ऊपर है और हैंगसेंग में 0.88 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है. सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 0.63 फीसदी ऊपर है और ताइवान इंडेक्स 0.54 फीसदी चढ़ा है. कोरिया को कोस्पी 0.23 फीसदी की बढ़त पर है और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. 

कल अमेरिकी बाजारों में दिखा गिरावट का लाल निशान
आज भले ही ग्लोबल सेंटीमेंट कुछ बेहतर दिख रहे हैं लेकिन कल अमेरिकी बाजार सुस्ती के साथ ही ट्रेड करते दिखे. डाओ जोंस में 1.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और नैस्डेक में 1.24 फीसदी की गिरावट रही. एसएंडपी 500 में 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 अगस्त को आपके शहर में कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, देखें एलपीजी की रेट लिस्ट
5 अगस्त को आपके शहर में कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, देखें एलपीजी की रेट लिस्ट
यूं ही नहीं देश में स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ताजा रेट के साथ जानें मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक
यूं ही नहीं देश में स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ताजा रेट के साथ जानें मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक
Petrol Price: आज से 110 रुपए प्रति लीटर मिलेगा E20 पेट्रोल? पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या बताया
आज से 110 रुपए प्रति लीटर मिलेगा E20 पेट्रोल? पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या बताया
FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget