एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की सपाट शुरुआत, खुलते ही सेंसेक्स में 100 अंकों की गिरावट, Nifty भी फिसला

Stock Market Opening: शेयर बाजार की आज एकदम सपाट शुरुआत हुई है और शुरआती ट्रेड में सेंसेक्स 100 अंक फिसल गया है. निफ्टी भी लाल निशान में आ गया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार के लिए आज कोई खास संकेत ना होने की वजह से बाजार में सुस्ती देखी जा रही है. एशियाई बाजारों से भी मिलेजुले संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार को कोई सहारा नहीं मिल पा रहा है. 

कैसे खुला है आज बाजार
आज बाजार की सपाट शुरुआत में सेंसेक्स केवल 5 अंकों की तेजी के साथ 57,297 पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 3 अंकों की मामूली तेजी के बाद 17,120 पर खुलने में कामयाब रहा लेकिन फिर लाल निशान में फिसल गया.

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल
प्री-ओपनिंग में बाजार बिलकुल सपाट दिख रहा है और सेंसेक्स में 5.08 अंकों की हल्की तेजी के बाद 57,297 पर कारोबार देखा जा रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 2.80 अंकों की मामूली तेजी के साथ 17120 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सेक्टोरियल इंडेक्स
आज आईटी, मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के अलावा सभी सेक्टर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 1.11 फीसदी की गिरावट एफएमसीजी शेयरों में देखी जा रही है. बैंकिंग शेयरों में भी कमजोरी के लाल निशान के साथ ट्रेड हो रहा है.

आज के टॉप गेनर्स/टॉप लूजर्स
आज के  चढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी 4.38 फीसदी की उछाल पर है और आईओसी 2.58 फीसदी की तेजी दिखा रहा है. टाटा स्टील 1.7 फीसदी ऊपर है और बीपीसीएल 1.61 फीसदी चढ़ा है. हिंडाल्को में 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. टॉप लूजर्स की बात करें तो एचयूएल 2.34 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.68 फीसदी और नेस्ले 1.6 फीसदी की गिरावट दिखा रहे हैं. ब्रिटानिया 1.5 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.26 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं.

SGX Nifty में दिख रही है तेजी
बाजार खुलने से पहले एसजीएक्स निफ्टी में आज तेजी देखी गई है और ये 49.50 अंकों की तेजी के साथ 17201 के लेवल पर बना हुआ था.

कल किन स्तरों पर बंद हुआ बाजार
कल के कारोबार में एनएसई का निफ्टी 17117 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं सेंसेक्स की बात करें तो ये 57,292 के लेवल पर बंद हुआ था. बाजार में कल गिरावट के लाल निशान में ही बंद देखा गया था.

ये भी पढ़ें

महंगाई का डबल अटैक: 137 दिनों के बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, घरेलू LPG सिलेंडर भी हुआ 50 रुपये महंगा

पेट्रोल-डीजल ने दिया झटका, 137 दिनों के बाद दोनों के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, जानें आपके शहर में क्या है नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget