एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 63,150 के पार खुला-निफ्टी 18750 के करीब ओपन

Stock Market Opening: शेयर बाजार के लिए अच्छी शुरुआत होने से आज के लिए ऊपरी दायरे में ट्रेड रहने की उम्मीदें बनी हैं. बाजार में कई सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज अच्छा उछाल देखा जा रहा है और बाजार की ओपनिंग पॉजिटिव नोट पर हुई है. मार्केट में ऑटो स्टॉक्स के साथ ऑटो एंसीलरी स्टॉक्स में भी अच्छा खासा मूव देखने को मिल रहा है. शेयर बाजार को आज इन शेयरों से सपोर्ट मिल रहा है. बाजार में आज चढ़ने वाले 1280 शेयरों के सामने 250 से ज्यादा ही शेयर गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं जो कि ओपनिंग के समय का हाल है.

कैसी हुई बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार की ओपनिंग में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 181.85 अंक यानी 0.29 फीसदी की ऊंचाई के साथ 63,151.85 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 57.35 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 18,748.55 के लेवल पर खुला है.

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों का हाल

बाजार में आज तेजी का आलम है और इसके चलते सेंसेक्स में भी हरियाली ही हरियाली दिखाई दे रही है. सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है ये हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. वहीं 9 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. वहीं निफ्टी की बात करें तो इसके 50 में से 43 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. 

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

निफ्टी में सिवाय फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के बाकी सभी के सेक्टोरल इंडेक्स में हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है. फार्मा सेक्टर में 0.12 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 0.07 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. चढ़ने वाले सेक्टर्स में 1.16 फीसदी का उछाल रियलटी शेयरों में देखा जा रहा है. 0.82 फीसदी की तेजी मेटल सेक्टर में है और मीडिया शेयर 0.65 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

किन शेयरों में बन रहा पैसा

 
निवेशकों को आज एमएंडएम, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, विप्रो, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एनटीपीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में अच्छी कमाई हो रही है क्योंकि ये शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

मार्केट प्री-ओपनिंग में कैसा रहा हाल

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में आज बाजार में हरियाली दिखाई दे रही है. बीएसई का सेंसेक्स 85.11 अंक यानी 0.14 फीसदी की मजबूती के साथ 63055.11 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. प्री-ओपन में एनएसई का निफ्टी 75.85 अंक यानी 0.41 फीसदी चढ़कर 18767.05 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Express: पांच ट्रेनों के उद्घाटन पर रेल मंत्रालय ने लगाई ट्वीट की झड़ी, कहा- 'देश के कोने-कोने में वंदे भारत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stocks to watch: रिलायंस, सन फार्मा, RVNL के शेयरों पर आज रहेगा फोकस, लिस्ट में कुछ और बड़े नाम; चेक करें डिटेल
रिलायंस, सन फार्मा, RVNL के शेयरों पर आज रहेगा फोकस, लिस्ट में कुछ और बड़े नाम; चेक करें डिटेल
3000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; क्या जंग के माहौल में अभी इन पर निवेश कराएगा मुनाफा?
3000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; क्या जंग के माहौल में अभी इन पर निवेश कराएगा मुनाफा?
Dividend Stock: साल में चौथी बार डिविडेंड देने जा रही नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी हुआ ऐलान; जानें डिटेल
साल में चौथी बार डिविडेंड देने जा रही नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी हुआ ऐलान; जानें डिटेल
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Jhansi News: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
झांसी: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget