एक्सप्लोरर

Stock Market Update: गिरावट पर खुलकर फिर हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 70600 के करीब, निफ्टी 21300 के ऊपर निकला

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार ने कल भारी गिरावट के बाद आज भी कमजोर ओपनिंग दिखाई लेकिन बाजार खुलने के पहले घंटे के भीतर ही स्टॉक मार्केट में हरियाली लौट आई.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार आज खुला तो गिरावट के साथ था लेकिन मार्केट ओपनिंग के पहले घंटे में ही बाजार हरे निशान में लौट आया. सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 221.95 अंक या 0.32 फीसदी चढ़कर 70,592 के लेवल पर पहुंच गया है. एनएसई का निफ्टी 76.25 अंक या 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 21315 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

कैसी रही शेयर बाजार की ओपनिंग

घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग आज भी गिरावट के साथ ही हुई है. बीएसई का सेंसेक्स 205.06 अंक या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 70,165.49 के लेवल पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी 53.55 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 21,185 के लेवल पर खुला है.

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों को देखें तो इसके 30 में से 19 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स को देखें तो इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा ऊपर है और 1.60 फीसदी चढ़ा है. टाटा स्टील 1.36 फीसदी और एसबीआई 1.23 फीसदी ऊपर है. इंफोसिस 1.05 फीसदी की उछाल के साथ है और एचसीएल टेक 0.97 फीसदी चढ़ा है. 

निफ्टी के स्टॉक्स की हालत

निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी देखी जा रही है जबकि 20 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को 3.22 फीसदी ऊपर है और माइंडट्री में 1.07 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में एक फीसदी की उछाल है और कोल इंडिया 0.99 फीसदी चढ़ा है. इंफोसिस 0.88 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है.

कैसी रही मार्केट की प्री-ओपनिंग

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 172.61 अंक या 0.21 फीसदी गिरकर 70197 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 89 अंक या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 21149 के लेवल पर था. 

बाजार के सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टोरल इंडेक्स में केवल ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में इस समय लाल निशान देखा जा रहा है और बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 1.89 फीसदी मीडिया स्टॉक्स चढ़े हैं और मेटल शेयर 1.76 फीसदी ऊपर हैं. पीएसयू बैंकों में 1.53 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें

5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश निभाएगा बड़ा रोल, राम मंदिर से बनेगा 'आस्था का अर्थशास्त्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget