एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा टूटकर 32347 पर, निफ्टी 350 पॉइंट से ज्यादा गिरकर 9500 के नीचे

आज हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है. सेंसेक्स शुरुआत में ही 1400 अंकों से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा था.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार के लिए आज ग्लोबल बाजार से अच्छे संकेत नहीं हैं. एशियाई बाजारों में कमजोरी देखी जा रही है. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे. इसका असर आज भी घरेलू शेयर बाजार पर बना हुआ है.

कैसे खुला बाजार शुरुआत में ही सेंसेक्स 1300 पॉइंट से ज्यादा टूटकर 32347 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 9533 पर खुला था. शुरुआती 5 मिनट में ही सेंसेक्स 1432.89 अंक यानी 4.25 फीसदी की गिरावट के साथ 32,284 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 411.10 अंक यानी 4.80 फीसदी गिरकर 9448 पर कारोबार कर रहा था.

मेटल सेक्टर 7 फीसदी, निजी बैंक 6 फीसदी टूटे मेटल सेक्टर में आज भारी गिरावट देखी जा रही है और प्राइवेट बैंक सेक्टर भी 6 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं. लार्ज कैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखी जा रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.74 फीसदी टूटा है और स्मॉलकैप इंडैक्स 2.07 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ दिख रहा है.

निफ्टी का हाल निफ्टी के शेयरों को देखें तो 50 में से सिर्फ 2 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 48 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. चढ़ने वाले शेयरों में सन फार्मा 1.63 फीसदी और सिप्ला 1.47 फीसदी की हल्की तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों को देखें तो हिंडाल्को करीब 10 फीसदी, वेदांता 9.5 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 9.13 फीसदी और टाटा मोटर्स 9 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. आईसीआईसीआई बैंक में 8.3 फीसदी की कमजोरी दर्ज की जा रही है.

प्री-ओपन ट्रेड में बाजार प्री-ओपन ट्रेड में बाजार को देखें तो सेंसेक्स 969.48 अंक यानी 2.88 फीसदी की भारी गिरावट के बाद 32,748 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी में 320 अंकों की गिरावट के बाद 9539 पर कारोबार हो रहा था

एशियाई बाजारों में कमजोरी एशियाई बाजारों में आज कमजोरी देखी जा रही है. आज जापान और चीन के बाजार बंद हैं लेकिन कोरिया का कोस्पी करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता देखा जा रहा था.

ये भी पढ़ें

CKP बैंक का लाइसेंस रद्द, 99 फीसदी से ज्यादा जमाकर्ताओं को मिलेगा पूरा पैसा वापस- RBI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget